छत्तीसगढ़

रायपुर में इंडिगो फ्लाइट का बड़ा हादसा टला, उतरने के दौरान रनवे से टकराकर उछला विमान; पायलट ने कराई क्रैश लैंडिंग

रायपुर। स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट में शनिवार को एक बड़ा विमान हादसा टल गया। भोपाल से रायपुर आ रही इंडिगो फ्लाइट में तकनीकी खराबी के कारण लैंडिंग की परेशानी हुई। लैडिंग के दौरान यात्री विमान रवने में अचानक उछल गया, जिससे कुछ देर के लिए अफरा-तफरी की स्थिति बन गई।

पायलट ने तुरंत विमान को फिर से हवा में ले गया। पायलट की सूझबूझ और अनुभव के कारण विमान की सुरक्षित रफ लैडिंग कराकर बड़ा हादसा टाल दिया। एयरपोर्ट प्रबंधन के अधिकारियों ने बताया कि विमान में तकनीकी खराबी की जानकारी मिली है। क्या तकनीकी खराबी थी, इसकी स्पष्ट जानकारी नहीं है।

See also  बालोद में भाई ने बहन को उतारा मौत के घाट, युवती ने थाने में की थी भाई की शिकायत

भोपाल से रायपुर इंडिगो की फ्लाइट क्रमांक 6E 7302 शनिवार दोपहर 1:15 बजे रायपुर के लिए रवाना होना था। फ्लाइट का रायपुर पहुंचने का टाइम दोपहर 2.40 था। फ्लाइट भोपाल से दोपहर 1:29 बजे रवाना हुई। फ्लाइट रायपुर समय पर पहुंची, लेकिन फ्लाइट ने रनवे को जैसे ही टच डाउन किए, जर्क के बाद दोबारा उठ गई।

See also  रायगढ़ महिला वकील हत्याकांड : प्रेमी निकला कातिल, आरोपी सक्ती से गिरफ्तार, जानिए वारदात की वजह…

फ्लाइट में बैठे यात्रियों को झटका लगने से वो दहशत में आ गए। पायलट ने फ्लाइट को दोबारा आसमान में ले गया। विमान 20 मिनट तक हवा में घूमता रहा। 20 मिनट बाद पायलट ने दोबारा रफ लैंड कराया, उसके बाद यात्रियों ने राहत की सांस ली। जानकारी के मुताबिक विमान में लैंडिंग गेयर में खराबी आने के कारण लैंडिंग में परेशानी हुई।

See also  सिर पर ईंट से वार कर युवक की हत्या, खैरपुर गांव में रक्तरंजित लाश मिलने से सनसनी

रायपुर में फ्लाइट रफ लैंडिंग का यह पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी सितंबर 2024 में और जनवरी 2020 में रफ लैंडिंग हुई थी। इन घटनाओं के बाद भी एयरपोर्ट प्रबंधन के अधिकारियों ने घटना को नकार दिया था।

Related Articles

Leave a Reply