छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: नशीली दवा बेचते दो नाबालिग पकड़ाए…..पेट्रोलिंग के दौरान की कार्रवाई

चिरमिरी

पुलिस अधीक्षक जिला कोरिया संतोष कुमार सिंह के द्वारा अवैध कारोबारियों के विरुद्ध निजात अभियान के तहत सख्त कार्यवाही करने का निर्देश प्राप्त होने पर थाना चिरमिरी क्षेत्रान्तर्गत में लगातार सट्टा, जुआ, शराब एवं कबाड़ का अवैध कारोबार करने वालों के विरुद्ध कार्यवाही की जा रही है। इसी तारतम्य में दिनांक 02 सितंबर 2021 को टाउन पेट्रोलिंग अपराध विवेचना के दौरान मुखबिर से सूचना मिली की टिकरापारा बड़ी बाजार चिरमिरी के दो नाबालिक बालक विधि विरुद्ध अपने मकान के पास नशीली इंजेक्शन की बिक्री कर रहै है। जिसकी सूचना पर एनडीपीएस एक्ट के निहित प्रावधानों के तहत कार्यवाही करते हुए हमराह स्टाफ के मुखबिर के बताए स्थान पर जाकर द्वय बालक के पास से मादक पदार्थ नशीली दवाई 10-10 एम एल का एविल इंजेक्शन, 6 नग मात्रा 60 एम एल एवं रेक्सोजेसिक इंजेक्शन 5 नग कुल मात्रा 10 एम एल एवं 3 नग डिस्पोजल सिरिंज कुल कीमती करीब 4500 जप्त किया जाकर धारा 22 बी एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध पाए जाने से दोनों विधि विरुद्ध बालको को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जे.जे.बोर्ड भेजा गया है।

See also  छत्तीसगढ़ में भीषण हादसा; अनियंत्रित होकर पलटी पिकअप, 2 की मौत, 18 गंभीर

Related Articles

Leave a Reply