छत्तीसगढ़

स्कूलों में वार्षिक परीक्षा की डेट जारी, 25 मार्च से 10 अप्रैल तक होंगे एग्जाम, डीपीआई ने सभी जिलों को जारी किया आदेश

रायपुर। स्कूलों में वार्षिक परीक्षा की डेट जारी कर दी गयी है। डीपीआई ने इस सबंध में सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को आदेश जारी कर दिया है। आदेश के मुताबिक स्कूलों में वार्षिक परीक्षा 25 मार्च से शुरू होगी। सभी डीईओ को जारी आदेश में कहा गया है कि पहली, दूसरी, तीसरी, चौथी, छठी, सातवीं, 9वीं और 11वीं की परीक्षा 25 मार्च से लेकर 10 अप्रैल के बीच पूरा कराने की तैयारी करें। डीपीआई ने कहा है कि ये तिथि किसी भी सूरत में बदली नहीं जानी चाहिये।

See also  रिटायर्ड IAS जीएस मिश्रा को मिली बड़ी जिम्मेदारी : राज्य नीति आयोग का बनाया गया उपाध्यक्ष, आदेश जारी

Related Articles

Leave a Reply