छत्तीसगढ़

दुर्ग में मधुमक्खियों के हमले से महिला की मौत,सात अस्पताल में भर्ती

दुर्ग। जिले के धमधा ब्लाक के ग्राम पंचायत रूहा और राजपुर में खेत में काम कर रहे ग्रामीणों पर मधुमक्खियों ने हमला कर दिया। सुबह व शाम के समय हुई दो अलग-अलग घटनाओं में एक महिला की मौत हो गई, वहीं सात लोग इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती है।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक धमधा ब्लाक के ग्राम पंचायत रूहा में खेत में काम कर रहे लोगों पर मधुमक्खियों ने हमला कर दिया। मधुमक्खी के हमले में घायल दुर्गा साहू(40) और उसका पति को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धमधा लाया गया। लेकिन अस्पताल पहुंचने के पहले ही दुर्गा की मौत हो गई थी।

See also  कोरबा पावर प्लांट में ट्रांसफार्मर ब्लास्ट: भीषण आग से 300 मेगावाट उत्पादन ठप, दमकल ने दो घंटे में पाया काबू

वहीं मृतका दुर्गा के पति को इंजेक्शन लगाया गया उसकी स्थिति पहले से ठीक है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धमधा में पदस्थ रचना अग्रवाल ने बताया कि मधुमक्खी के काटने की वजह से मृतका के सांस की नली में सूजन हो गया था। मधुमक्खियों ने मृतका के शरीर के हिस्से को जगह-जगह से काट लिया था।

See also  प्रदेशभर में आज से सुशासन तिहार की शुरुआत, CM साय समेत मंत्री-अफसर करेंगे जिलों का दौरा

वहीं धमधा ब्लाक के ग्राम राजपुर में रहने वाले सात लोगों को भी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में शाम करीब साढ़े छब बजे के आसपास लाकर भर्ती कराया गया। इनको भी मधुमक्खियों ने काट लिया है।

चेहरा,सिर तथा शरीर के अलग-अलग हिस्सों में काटा गया है। भर्ती मरीजों में चार महिलाएं व तीन पुरुष शामिल है। डाॅक्टर ने बताया कि सभी की स्थिति सामान्य है फिलहाल उन्हें इलाज के लिए इधर-उधर रेफर करने की जरूरत महसूस नहीं हो रही है।

See also  चलती पिकअप को रोकर व्यापारी से 50 हजार की लूट : 4 नकाबपोश बदमाशों ने कट्टा दिखाकर धमकाया, नगदी लेकर फरार

Related Articles

Leave a Reply