कोरबाछत्तीसगढ़

तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार 3 युवकों को कुचला, तीनों की दर्दनाक मौत, परिजन और ग्रामीणों ने चक्काजाम


कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा में तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार 3 युवकों को रौंद दिया और अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में तीनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं ट्रक के नीचे दबे शवों को निकालने के लिए हाइड्रा मशीन की मदद लेनी पड़ी। घटना पाली थाना क्षेत्र की है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे जा रहे बाइक सवार तीन युवकों को कुचलते हुए पलट गया। हादसा अचानक हुआ जिससे युवकों को संभलने का मौका तक नहीं मिल पाया। वहीं ड्राइवर ट्रक छोड़कर मौके से भाग निकला।

See also  बीजापुर के बाद अब कोंटा आवासीय विद्यालय में नाबालिग छात्रा गर्भवती

मृतकों की पहचान बृजपाल सिंह कंवर (23), मंगल सिंह (25) और ओम प्रकाश के रूप में हुई है, जो पोटापानी गांव के रहने वाले थे। घटना के बाद परिजन और ग्रामीणों ने चक्काजाम कर दिया है। उनकी मांग है कि उचित मुआवजा दिया जाए और आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।

जानकारी के मुताबिक बृजपाल सिंह कंवर, मंगल सिंह और ओम प्रकाश दीपका के निजी कंपनी में काम करते थे। बुधवार सुबह तीनों बाइक से काम पर जा रहे थे। इस दौरान नूनेरा गांव के पास तेज रफ्तार ट्रक ने तीनों को कुचल दिया, जिसके बाद ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया।

See also  बिलासपुर में शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद का बड़ा बयान : नेताओं पर साधा निशाना, बोले- योगी आदित्यनाथ असली हिंदू नहीं

हादसे में तीनों युवकों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक ड्राइवर ट्रक छोड़कर मौके से भाग निकला था। बाद में ट्रक के नीचे दबे शवों को निकालने के लिए हाइड्रा मशीन की मदद लेनी पड़ी। काफी मशक्कत के बाद ट्रक को हटाया गया।

परिजन और ग्रामीणों ने चक्काजाम

हादसे के कारण सड़क पर कोयला बिखर गया और दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। इधर, घटना की जानकारी मिलते ही युवकों के परिजन भी मौके पर पहुंचे। घटना से नाराज परिजन और ग्रामीणों ने चक्काजाम कर दिया। सूचना मिलते ही पाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आक्रोशित लोगों को समझाने का प्रयास किया।

See also  खाद्य विभाग एवं जिला प्रशासन की सख्त कार्रवाई : 214 छापे में 1013 घरेलू LPG सिलेंडर जब्त

मुआवजे की मांग

लेकिन नाराज परिजन और ग्रामीण मुआवजा और कार्रवाई की मांग पर अड़े हुए हैं। फिलहाल, पुलिस लोगों को समझाइश देने में जुटी हुई है। इसके अलावा युवकों के शवों का पंचनामा पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भिजवा दिया गया है।

Related Articles

Leave a Reply