अकलतरा नपा अध्यक्ष पर एफआईआर… नगर अध्यक्ष ने आंदोलन की दी चेतावनी

कैसे होगा विकास नगर का?
अकलतरा। नगरपालिका में नगर पालिका अध्यक्ष और सीएमओ की आपसी खींचतान से नगर का विकास मंद नहीं बल्कि ठप्प पड़ा हुआ है । बताया जा रहा है कि नगरपालिका अध्यक्ष दीप्ति सारथी द्वारा नगर के प्रसिद्ध गोपियां तालाब की मेड़ फोड़कर पानी बहा दिया गया है जिससे आगामी गर्मी में मोहल्ले में पानी विस्तार की समसया होगी इस मामले से आक्रोश में आये लोगों ने नगरपालिका में इसकी शिकायत कर दी है, शिकायत मोहल्ले वालों के करने पर नगरपालिका अधिकारी संजय सिंह द्वारा अकलतरा थाना में एफआईआर दर्ज कराई गई है । इस एफआईआर के विरोध में दीप्ति सारथी ने आंदोलन की चेतावनी देते हुए तीन दिन के भीतर गोपियां तालाब में जल संचयन एवं पुनर्चक्रण का काम आरंभ नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है ।
जल आवर्धन का काम रोका इसलिए मेड़ तोडी- नगर अध्यक्ष
गोपियां तालाब की मेड़ फोड़कर पानी बहाने के आरोप में दीप्ति सारथी का कहना है कि दरअसल 11.12.2024 को जल आवर्धन योजना के तहत गोपियां तालाब के लिए 27.32 लाख स्वीकृत किया गया था जिसे मेरे द्वारा लगातार आरंभ करने नगरपालिका की बैठक में रखा जा रहा था लेकिन नगर पालिका अधिकारी संजय सिंह ने अपनी मनमानी करते हुए इस कार्य को नजरंदाज किया गया है इसलिए मेरे द्वारा अपने अधिकार और कर्तव्य का उपयोग करते हुए तालाब की मेड़ फोड़कर कार्य आरंभ किया गया लेकिन नगरपालिका अधिकारी संजय सिंह ने जानकारी के अभाव में इस एफआईआर कराकर अलग मोड़ देने का प्रयास किया है जिसके खिलाफ तीन दिन के अंदर यह काम शुरू नहीं होने पर मैं आंदोलन में बैठूंगी । इस आशय की सूचना नगरपालिका अध्यक्ष दीप्ति सारथी ने 19.3.2026 को नगर पालिका अधिकारी को दिया है । दीप्ति रोहित सारथी के दिये तीन दिन का समय आज खत्म हो गया है अब देखना शेष है कि नगर अधिकारी जल आवर्धन के इस कार्य को आगे बढ़ायेंगे या नगर पालिका अध्यक्ष दीप्ति सारथी को आंदोलन में बैठना पड़ेगा ।
आगामी गर्मी कैसे निकलेंगी
तालाब का पानी बहायें जाने का विरोध करते हुए मोहल्ले के लोगों का कहना है कि अकलतरा में वैसे भी गर्मी के दिनों में जलसंकट प्रसिद्ध है उस पर जल आवर्धन के नाम पर तालाब का पानी बहाना ग़लत है इस समय रहते गर्मी में कर लिया जाना था । गर्मी अब सर पर है ऐसे में नगर अध्यक्ष का यह रवैया बिल्कुल ग़लत है । लोगों का यह भी कहना है कि अगर ईश्वर ना करें किसी के घर कोई गमी का काम होता है तो निस्तारण के लिए लोग क्या करेंगे । यह भी विदित हो कि आज भी शादी – विवाह या सुख- दुख के काम में तालाब में ही लोग नहाने चले जाते हैं जिससे पानी की बचत और समय की बचत हो जाती है लेकिन नगरपालिका अध्यक्ष द्वारा इस बात को सोचे बिना ही तालाब फोड़ दिया गया है और पानी बहा दिया गया है । यह भी विचारणीय है कि नगरपालिका अध्यक्ष दीप्ति सारथी और नगर पालिका अधिकारी संजय सिंह की आपसी खींचतान में नगर का विकास ठप्प पड़ा है । लोगों ने जिस उम्मीद से दीप्ति सारथी को जीताया था वह पूरा होता नहीं दिखाई दे रहा है जिसका कारण उनका बिना किसी दल का सहारा लिए चलना लोग मान रहे हैं । लोगों का यह भी कहना है कि ऐसा लग रहा है कि ये पांच साल भी नगर पालिका की आपसी खींचतान में ही निकल जायेगा और अकलतरा जहां पहले खड़ा था वहीं अब भी खड़ा दिखाई दे रहा है ।




