छत्तीसगढ़

दुर्ग, रायगढ़, रायपुर और जशपुर जिले में 708 करोड़ की लागत से बनेंगी 15 फोरलेन सड़कें

रायपुर। दुर्ग, रायगढ़, रायपुर और जशपुर जिलों में 708 करोड़ रुपये की लागत से 15 फोरलेन सड़कों का निर्माण किया जाएगा। लोक निर्माण विभाग ने इस परियोजना के लिए आवश्यक राशि को मंजूरी दी है। वित्तीय वर्ष 2025-26 में स्वीकृत इस राशि से कुल 90.5 किमी फोरलेन सड़कों का निर्माण किया जाएगा।

रायपुर जिले में अभनपुर राष्ट्रीय राजमार्ग-30 पर 2.8 किमी लंबाई के फोरलेन के उन्नयन के लिए 17 करोड़, राजिम में नवीन मेला स्थल से लक्ष्मण झूला तक 3.50 किमी फोरलेन सड़क के निर्माण के लिए 34 करोड़, अंबिकापुर में गांधी चौक से रेलवे स्टेशन तक पांच किमी लंबाई के फोरलेन चौड़ीकरण के लिए 61 करोड़, बिलासपुर में 13.40 किमी कोनी-मोपका फोरलेन बाइपास मार्ग के लिए 82 करोड़ रुपये और कोटा-लोरमी-पंडरिया मार्ग पर 21 किमी सड़क के फोरलेन चौड़ीकरण एवं मजबूतीकरण के लिए 14 करोड़ 71 लाख रुपये मंजूर किए गए हैं।

See also  ताला काटकर घर में घुसा आरोपी, कुल्हाड़ी-गंडासे से किया जानलेवा हमला

इसी तरह दुर्ग जिले में दुर्ग-धमधा-बेमेतरा अंडर ब्रिज से अग्रसेन चौक तक 0.5 किमी फोरलेन मार्ग के लिए तीन करोड़ 41 लाख रुपये, स्मृति नगर पेट्रोल पंप से आइआइटी जेवरा सिरसा तक सात किमी फोरलेन सड़क के लिए 20 करोड़ 64 लाख, मिनी माता चौक से महाराजा चौक-ठगड़ा बांध तक 4.70 किमी फोरलेन मार्ग के लिए 28 करोड़ 58 लाख और महाराजा चौक से बोरसी चौक तक 1.80 किमी फोरलेन सड़क के लिए 23 करोड़ 97 लाख रुपये स्वीकृत किए गए हैं।

See also  छत्तीसगढ़ में यहां पकड़ाया करोड़ों का गांजा, ट्रक के अंदर का नजारा देख उड़े पुलिस के होश, 5 गिरफ्तार

Related Articles

Leave a Reply