छत्तीसगढ़

सरगुजा की पटाखा दुकान में आग, अब तक नहीं पाया जा सका काबू, कई मकान क्षतिग्रस्त

सरगुजा : अंबिकापुर शहर के रिहायशी इलाके में आग से हाहाकार मच गया है. यह आग पटाखा दुकान के स्टोरेज में लगी है और यह बढ़ती जा रही है. स्थिति यह है कि घंटो तक आग पर काबू नहीं पाया जा सका है. दमकल की गाड़ियां आग बुझाने में जुटी है लेकिन सफलता हासिल नहीं हो सकी है. दमकल कर्मी आग बुझा रहे हैं लेकिन पटाखों की वजह से आग और विस्फोट बढ़ती जा रही है. एहतियात के तौर पर जिला प्रशासन ने आस आस के घरों को खाली करा दिया है.

See also  NHM कर्मचारियों को बड़ी सौगात : सीएम साय ने हड़ताल के दौरान रुका वेतन देने का किया ऐलान, स्वास्थ्य मंत्री ने की 27% लंबित वेतन वृद्धि

आग दोपहर 12.30 बजे लगी. उसके बाद से लगातार आग बढ़ती जा रही है. दोपहर तक आग पर काबू नहीं पाया जा सका है. तीन घंटे तक दमकल की कई गाड़ियां, पुलिस का वाटर केनन, नगर निगम के कई वाटर सप्लाई के टैंकर खाली कर दिए गये, लेकिन आग बढ़ती ही जा रही है. स्थिति बिगड़ते देख मंत्री राजेश अग्रवाल और कलेक्टर सरगुजा अजीत वसंत भी मौके पर पहुंचे हैं.

See also  डायल 112 बनी फरिश्ता! एम्बुलेंस में हुआ प्रसव, मां और नवजात की बची जान

आग पर तो नियंत्रण हो जाएगा, लेकिन डर इस बात का है की भीषण आग से अब घर भी क्षतिग्रस्त होने की स्थिति में हैं. 6 फीट की सकरी गली में 3-3 मंजिला मकान बने हुए हैं. प्रशासन ने इलाके को खाली तो करा दिया है. लेकिन आगर बिल्डिंग गिर गई तो एक और बड़ा हादसा हो सकता है.आग की यह घटना बड़ी लापरवाही का नतीजा है. प्रशासन ने रिहायशी इलाकों में पटाखों के भंडारण को रोकने का काम नहीं किया. यही वजह है कि इस तरह यह हादसा हुआ है.

See also  पेण्ड्री गांव में 19 वर्षीय युवक ने लगाई फांसी | आत्महत्या से गांव में सनसनी

Related Articles

Leave a Reply