छत्तीसगढ़जांजगीर चांपा

अकलतरा नगरपालिका के कचरा संग्रहण में आगजनी लाखों की सरकारी संपत्ति जलकर खाक, नगरपालिका का फायर ब्रिगेड अपने ही संपत्ति नहीं बचा सका

जांजगीर-चांपा जिले के अकलतरा नगर पालिका परिषद अंतर्गत वार्ड क्रमांक 14 स्थित थाने के पीछे कचरा संग्रहण केन्द्र में शुक्रवार देर रात भीषण आग लग गई। गर्मी के दिनों के कारण आग इतनी तेजी से फैली कि सेंटर में रखा सामान देखते ही देखते जलकर राख हो गया। लोगों ने देखा तो नगर पालिका अधिकारी और फायर ब्रिगेड को फोन किया और जांजगीर और न्युवोको पावर प्लांट का फायर ब्रिगेड आकर दो घंटे की मेहनत के बाद आग बुझा पाया। घटना में सात कचरा संग्रहण करने वाला हाथ रिक्शा और एक पुराना रिक्शा जलकर खाक हो गया है। इस आगजनी में कम से कम बीस लाख रुपए की सरकारी संपत्ति के नुकसान की आशंका जताई जा रही है।
स्थानीय लोगों ने आग की लपटें उठती देख तत्काल इसकी सूचना नगर पालिका एवं फायर ब्रिगेड को दी। मौके पर पहुंची दमकल टीम ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि तब तक सेंटर के अंदर रखा अधिकांश सामान जल चुका था।
प्राथमिक जानकारी के अनुसार आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। अज्ञात व्यक्ति की आशंका जताई जा रही है, लेकिन वास्तविक कारण जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। घटना के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।
नगर पालिका प्रशासन द्वारा नुकसान का आकलन किया जा रहा है तथा मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

See also  मरीजों की मौत के बाद डी.डी. हॉस्पिटल पर बड़ा एक्शन, लाइसेंस निरस्त करने के साथ ही सील करने का आदेश जारी

नगरपालिका का दमकल कोई काम नहीं आया

नगरपालिका अकलतरा का दमकल इस मौके पर कोई काम नहीं आया क्योंकि कमीशन के चक्कर में घटिया खरीदी और रखरखाव के अभाव में धीरे धीरे वह खराब हो गया है । नगरपालिका अकलतरा में सामान ले लिए जाते हैं लेकिन उनके रखरखाव पर ध्यान नहीं दिया जाता है जिसके कारण मौके पर कोई काम नहीं आ पाता है अगर नगरपालिका अकलतरा का फायर ब्रिगेड सही हालत में होता तो हो सकता है नुकसान कम होता लेकिन एक बार खरीद कर पड़ा पड़ा बेकार करने के बाद दूसरा सामान लेने का नियम अकलतरा नगरपालिका को गरीब कर रहा है

See also  मानसून में सर्पदंश का कहर, करैत सांप के डंसने से 2 मासूम भाइयों समेत 3 की मौत

Related Articles

Leave a Reply