छत्तीसगढ़

रायपुर के GOLD’s GYM में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड ने पाया काबू

रायपुर. राजधानी रायपुर के तेलीबांधा तालाब के सामने एक जिम में बुधवार सुबह भीषण आग लग गई. वहां से गुजर रहे लोगों ने GOLD’s GYM में धुंआ उठते देखा. जिसके बाद फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई. मौके पर पहुंचकर फायर फाइटर्स ने आग पर काबू पाया. घटना से इलाके में हड़कंप मच गया. घटना तेलीबांधा थाना क्षेत्र की है.

See also  कपड़ा सुखाने के दौरान करंट की चपेट में आए दंपती : पत्नी को बचाने दौड़ा पति, दोनों की चली गई जान

राजधानी रायपुर के तेलीबांधा तालाब के सामने गोल्ड जिम में तड़के सुबह आग लग गई. देखते ही देखते आग बढ़ती गई और काला धुंआ उठने लगा. मॉर्निंग वॉक पर निकले लोगों ने धुंआ उठते देखा. घटना की सूचना पर दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंची और आग पर काबू पा लिया. जिम में शार्ट सर्किट की वजह से आग लगने की आशंका जताई जा रही है. हालांकि आग लगने का कारण अभी सामने नहीं आया है.

See also  रायपुर सेंट्रल जेल में बंद छात्र ने दिया NEET-UG री-एग्जाम, हाईकोर्ट के आदेश पर विशेष सुरक्षा में पहुंचा परीक्षा केंद्र

Related Articles

Leave a Reply