छत्तीसगढ़रायगढ़

पति के खिलाफ महिला थाने पहुंची पत्नी : धोखे से शादी करने का आरोप, बच्चे से लगवाता है पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ की एक महिला का दावा है कि, पति ने शादी से पहले खुद को तलाकशुदा बताकर धोखा दिया, शादी के बाद उस पर धार्मिक रीति-रिवाज अपनाने का दबाव बनाया और यहां तक कि बच्चे से भी पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगवाए। फिलहाल आरोपी पति अवैध शराब कारोबार के आरोप में जेल में बंद है, जबकि पीड़िता ने महिला थाने में शिकायत दर्ज कर सुरक्षा की मांग की है।

35 वर्षीय पीड़िता मूल रूप से कोरबा की रहने वाली है। उसका आरोप है कि जोगीडीपा निवासी वसीम मोहम्मद ने खुद को तलाकशुदा बताकर प्रेम संबंध बनाया और वर्ष 2021 में मुस्लिम रीति-रिवाज से शादी कर ली। बाद में उसे पता चला कि वसीम पहले से शादीशुदा है और उसके पांच बच्चे भी हैं। उसने अपनी पहली पत्नी को तलाक नहीं दिया था। महिला के खुद के भी दो बच्चे हैं।

See also  कांग्रेस नेता के बेटे ने खुद को गोली मारकर की आत्महत्या, मचा हड़कंप


महिला का कहना है कि शादी के बाद वसीम का व्यवहार बदल गया। बच्चे के जन्म के बाद वह लगातार कलमा पढ़ने, नमाज पढ़ने और रोजा रखने के लिए दबाव बनाने लगा। विरोध करने पर वह उससे मारपीट करता और कई बार घर से निकाल देता। महिला ने बताया कि मुस्लिम समाज में आ जाने के कारण वह सामाजिक रूप से अकेली पड़ गई, जिसका फायदा पति ने उठाया।


पीड़िता के अनुसार वसीम अवैध शराब और नशीले पदार्थों के कारोबार में लिप्त है और इसी मामले में जेल में बंद है। महिला ने गंभीर आरोप लगाया कि पति जबरन उसे और बच्चों को ‘पाकिस्तान जिंदाबाद’ जैसे नारे लगवाता था तथा भारत के खिलाफ गाली-गलौज कराता था। ऐसा ना करने पर वह हिंसा करता था।

पति के जेल में होने पर महिला ने साहस जुटाकर महिला थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। उसने पति से जान का खतरा बताते हुए सुरक्षा देने की मांग की है। पुलिस ने आवेदन लेकर जांच शुरू कर दी है और मामले से जुड़े अन्य तथ्यों की भी छानबीन कर रही है।

See also  गरबा में मचा बवाल, युवक का सिर फूटा, पहुंचाना पड़ा अस्पताल

Related Articles

Leave a Reply