छत्तीसगढ़बिलासपुर

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दीपक बैज का पुतला जलाकर लगाए मुर्दाबाद के नारे, बाहरी लोगों को टिकट देने का लगाया आरोप

बिलासपुर।  जिले में कांग्रेस पार्टी द्वारा 40 वार्ड के पार्षद प्रत्याशियों की लिस्ट जारी होते ही विवाद खड़ा हो गया। पार्टी के कुछ पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने इस लिस्ट को गलत ठहराते हुए विरोध प्रदर्शन किया। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष दीपक बैज का पुतला जलाने के साथ-साथ राजीव गांधी चौक पर कांग्रेस विरोधी और दीपक बैज मुर्दाबाद के नारे लगाए। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि प्रत्याशियों की सूची में धांधली हुई है और कुछ बाहरी व्यक्तियों को अन्य वार्डों से टिकट दिया गया है।

See also  मकर संक्रांति पर नर्मदा घाट में उमड़े श्रद्धालु: हजारों लोगों ने किया पुण्य स्नान, हर-हर नर्मदे के जयकारे से गूंजा पूरा इलाका

राजीव गांधी चौक पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं का आक्रोश फूट पड़ा। दीपक बैज के पुतले को जलाते हुए उन्होंने जोरदार नारेबाजी की और जारी लिस्ट पर पुनर्विचार की मांग उठाई। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि यह सूची पार्टी के कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों की भावनाओं के खिलाफ है। उनका आरोप है कि वार्डों के वास्तविक स्थानीय दावेदारों को दरकिनार कर बाहरी व्यक्तियों को मौका दिया गया है, जिससे संगठन में असंतोष बढ़ गया है।

See also  रायपुर के ISBT में देर रात भीषण आग: पार्किंग में खड़ी 5 से ज्यादा बसें जलकर खाक, शरारत की आशंका

Related Articles

Leave a Reply