छत्तीसगढ़रायपुर

मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 में लगी शिकायतों की भरमार : पांच दिनों के भीतर 15,434 लोगों ने दर्ज करवायी अपनी समस्याएं 

रायपुर। छत्तीसगढ़ की साय सरकार ने मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 की शुरुआत करने के बाद लोगों का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है। हेल्पलाइन शुरू होने के सिर्फ पांच दिनों के भीतर 15,434 लोगों ने अपनी समस्याएं दर्ज कराई हैं। इतनी कम अवधि में शिकायतों की बड़ी संख्या यह बताती है कि, लोग अपनी समस्याओं के समाधान के लिए मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 पर भरोसा जता रहे हैं। मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 पर दर्ज शिकायतों में सबसे अधिक मामले राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग से जुड़े सामने आए हैं।

See also  भिलाई की युवती की राजनांदगांव के रिसॉर्ट में मिली लाश, साथी हुए फरार, जांच में जुटी पुलिस…

हेल्पलाइन में विभाग के खिलाफ 2,470 शिकायतें दर्ज की गई हैं। नगरीय प्रशासन विभाग से संबंधित 2,058 शिकायतें दर्ज की गईं। ऊर्जा विभाग से जुड़े 1,921 मामलों की शिकायतें भी हेल्पलाइन के जरिये दर्ज करवाई गई हैं। पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग से संबंधित 1,509 शिकायतें दर्ज की गई हैं। वहीं खाद्य विभाग से जुड़े 1,235 मामलों को भी नागरिकों ने हेल्पलाइन के माध्यम से उठाया है। ऐसे में यह साफ दिखाई देता है कि, साय सरकार द्वारा जारी हेल्पलाइन में लोग जबरदस्त रूचि दिखा रहे हैं। 

See also  नाले ने निगल ली दो मासूम जिंदगियां, चचेरे भाइयों की डूबने से हुई मौत, गांव में पसरा मातम

मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर आने वाली शिकायतों में नामांतरण से संबंधित मामले, जमीन सीमांकन की समस्याएं, सड़क निर्माण और मरम्मत, नाली निर्माण, पेयजल आपूर्ति, स्ट्रीट लाइट की खराब व्यवस्था, बिजली आपूर्ति में बाधाएं, राशन वितरण से जुड़ी शिकायतें दर्ज कारवाई गईं हैं. ये सभी वह मुद्दे हैं जिनका सीधा असर आम लोगों के जीवन पर पड़ता है।

See also  जांजगीर-चांपा : एक साल से लापता युवक का मिला नर कंकाल, इलाके में दहशत

मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 के शुरुआती आंकड़े बताते हैं कि, जनता अपनी समस्याओं को लेकर जागरूक और सजग है. ऐसे में यह कहा जा सकता है कि, हेल्पलाइन जनता और प्रशासन के बीच संवाद का एक महत्वपूर्ण माध्यम बनती नजर आ रही है। वहीं दूसरी तरफ संबंधित विभागों के सामने इन समस्याओं के समयबद्ध समाधान की बड़ी जिम्मेदारी भी खड़ी करता है।

Related Articles

Leave a Reply