छत्तीसगढ़

सीएएफ जवान को साथी जवान ने मारी गोली, हुई मौत, आरोपी गिरफ्तार

खैरागढ़। घाघरा बटालियन कैंप में बीती रात एक CAF जवान को उसी कैंप के दूसरे जवान ने गोली मार दी. मृतक जवान गहरी नींद में सोया हुआ था, इसी दौरान आरोपी ने गोली चलाकर उसकी हत्या कर दी. मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की कार्रवाई में जुट गई है.

See also  NHM कर्मचारियों को बड़ी सौगात : सीएम साय ने हड़ताल के दौरान रुका वेतन देने का किया ऐलान, स्वास्थ्य मंत्री ने की 27% लंबित वेतन वृद्धि

जानकारी के मुताबिक, मृतक जवान की पहचान सोनवीर जाट के रूप में हुई है, जो उत्तरप्रदेश का निवासी था. वह छत्तीसगढ़ के खैरागढ़ जिले में घाघरा गांव स्थित बटालियन (छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल) में पदस्थ था. उसी कैंप में पदस्थ अरविंद गौतम (आरोपी) से उसकी किसी बात को लेकर लंबे समय से रंजिश थी. बीती रात सोनवीर कैंप में आकर सोया, जैसी ही वह गहरी नींद में गया, मौैका पाकर आरोपी ने उस पर गोली चलाकर मौत के घाट उतार दिया.

See also  अतिक्रमण हटाने के दौरान ग्रामीण ने खाया जहर, हालत गंभीर, पीड़ित परिवार ने प्रशासन पर पक्षपात का लगाया आरोप

घटना के बाद कैंप में हड़कंप मच गया. कैंप में मौजूद अन्य जवानों ने मिलकर घायल जवान सोनवीर को सोमवार तड़के खैरागढ़ सिविल अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर मृतक जवान के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है. साथ ही मृतक के परिजनों को सूचना दे दी गई है. परिजनों के खैरागढ़ पहुंचने के बाद ही मृतक का पोस्टमॉर्टम किया जाएगा.

See also  पेण्ड्री गांव में 19 वर्षीय युवक ने लगाई फांसी | आत्महत्या से गांव में सनसनी

Related Articles

Leave a Reply