छत्तीसगढ़जांजगीर चांपा
जांजगीर-चांपा में देशभक्ति और उत्साह के साथ मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस

जांजगीर-चांपा। जांजगीर-चांपा में आज 80वां स्वतंत्रता दिवस पूरे देशभक्ति और उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। जांजगीर के हाई स्कूल मैदान में जिला स्तरीय मुख्य समारोह का आयोजन किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि गुरु खुशवंत साहेब ने ध्वजारोहण कर तिरंगे को सलामी दी। इसके बाद मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन किया गया।
मुख्य अतिथि ने परेड का निरीक्षण कर सलामी ली, वहीं विभिन्न टुकड़ियों ने शानदार मार्चपास्ट करते हुए तिरंगे को सलामी दी। समारोह में देशभक्ति का जज्बा और उत्साह देखने को मिला। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में प्रशासनिक अधिकारी, जनप्रतिनिधि, पुलिस जवान, स्कूली छात्र-छात्राएं और बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।




