छत्तीसगढ़

सड़क हादसे में शासकीय स्कूल के शिक्षक सहित तीन की मौत, बाइक और स्कूटी की हुई थी भीषण टक्कर

कवर्धा। छत्तीसगढ़ के वनांचल जिले कवर्धा में रफ्तार का कहर देखने को मिला है. यहां के लोहारा थाना क्षेत्र में बाइक और स्कूटी की टक्कर हो गई. जिले के बीचापुर के पास यह हादसा हुआ. इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई. बाइक और स्कूटी का टक्कर के बाद अफरा तफरी का माहौल पैदा हो गया.

कवर्धा के बीचापुर में स्कूटी और बाइक के बीच यह टक्कर हुई. बताया जा रहा है कि बाइक और स्कूटी दोनों तेज रफ्तार में थे. जिसके बाद टक्कर होने से गंभीर हादसा हो गया. हादसे में श्याम चरण की मौके पर मौत हो गई. वे राजनांदगांव के रहने वाले थे और रणवीरपुर स्थित शासकीय स्कूल में शिक्षक के पद पर कार्यरत थे.

इस दुर्घटना में घायल देवदास मार्कंडेय (18 वर्ष) और पुनीत रात्रे (19 वर्ष), दोनों नवापारा के निवासी थे. इन्हें इलाज के लिए कवर्धा जिला अस्पताल ले जाया गया. देवदास ने अस्पताल ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया, जबकि पुनीत रात्रे की उपचार के दौरान मौत हो गई. इस हादसे ने कवर्धा में गम का माहौल पैदा कर दिया.

हादसे की सूचना मिलने के बाद लोहारा पुलिस घटनास्थल पर पहुंची. पुलिस ने हादसे से जुड़ी अहम जानकारी जुटाई. तीनों मृतकों के शवों का पोस्टमार्टम कराया गया, जिसके बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिए गए. फिलहाल पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है. जांच के बाद ही हादसे की मूल वजह का खुलासा हो सकेगा.

Related Articles

Leave a Reply