छत्तीसगढ़जांजगीर चांपा

टोनही प्रताड़ना को लेकर पामगढ़ थाने में शिकायत करने वाली महिला अचानक गायब, गांव में मचा हड़कंप

जांजगीर-चाम्पा। जिले के पामगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत ससहा में रहने वाली संतोषी मेहर ने विगत कुछ दिन पहले अपने पड़ोसियों के ऊपर पामगढ़ थाने में शिकायत दर्ज करते हुए बताया कि उनके पड़ोसी गंगू तेली और उनकी पत्नी व बच्चों द्वारा तुम टोनही हो बोलकर प्रताड़ित किया जा रहा था और जान से मारने की धमकी भी दी जा रही थी। जिससे वह शारीरिक व मानसिक रूप से तंग आ गई थी और मामले में पामगढ़ थाने में शिकायत दर्ज करवाई थी, शिकायत दर्ज हुए महज कुछ ही दिन हुए थे और अब प्रार्थी संतोषी मेहर अचानक गायब हो गई जिससे गांव में हड़कंप मच गया है। जहां संतोषी मेंहर के पति ने मामले की सूचना पामगढ़ थाने में दी। और अपने पत्नी की गुमसुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई है।

See also  स्कूल में आपत्तिजनक हरकत का वीडियो वायरल, जांच के बाद DEO की बड़ी कार्रवाई, शिक्षक और शिक्षिका पर गिरी गाज

Related Articles

Leave a Reply