छत्तीसगढ़

उफनती नदी में मौत को दावत : मल्हार एनीकट में बाइक समेत बहे दो युवक

बिलासपुर। बारिश के मौसम में नदी-नालों का जलस्तर बढ़ने के साथ ही तेज बहाव जानलेवा साबित हो सकता है, लेकिन इसके बावजूद लोग अपनी जान जोखिम में डालने से बाज नहीं आ रहे हैं। बिलासपुर के मस्तूरी क्षेत्र के मल्हार एनीकट से एक बार फिर लापरवाही की ऐसी ही तस्वीर सामने आई है, जिसने सुरक्षा व्यवस्था और लोगों की जागरूकता पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

मिली जानकारी के अनुसार, मल्हार एनीकट में उफनते नाले के तेज बहाव के बीच दो युवक बाइक लेकर उसे पार करने का प्रयास करते नजर आए। पानी का बहाव इतना तेज था कि, बाइक समेत दोनों युवक बहने लगे। तस्वीरों में साफ देखा जा सकता है कि युवक तेज धार के बीच बाइक निकालने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन कुछ ही देर में वे अपना संतुलन खो बैठे। हालात बिगड़ते देख मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाई और दोनों युवकों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।

See also  बस और स्कॉर्पियो में टक्कर, 5 लोग घायल

राहत की बात रही कि, इस घटना में किसी तरह की जनहानि नहीं हुई। घटना का वीडियो सामने आने के बाद एक बार फिर सवाल उठ रहा है कि, आखिर लोग अपनी जान को जोखिम में डालकर उफनते नाले और एनीकट को पार करने की कोशिश क्यों कर रहे हैं। बारिश के दौरान ऐसे स्थानों पर तेज बहाव का अंदाजा लगाना मुश्किल होता है और छोटी सी लापरवाही भी बड़े हादसे का कारण बन सकती है।

Related Articles

Leave a Reply