छत्तीसगढ़

डामर फैक्ट्री में भीषण आग का तांडव, इलाके में मचा हड़कंप, करोड़ों के नुकसान की आशंका

रायपुर. राजधानी के उरला इलाके में शनिवार को डामर फैक्टरी में भीषण आग (Massive Fire Broke Out At Factory) लग गई. घटना से इलाके में हड़कंप मच गया. बालाजी कार्बन एंड रिफैक्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड के फैक्ट्री में आग की सूचना के बाद दमकल की वाहन बुझाने की कोशिश जारी है. आग की लपटें इतनी तेज हैं कि काला धुंआ दूर तक फैल गया है. घटना उरला थाना इलाके की है. 

जानकारी के मुताबिक, बोरझरा स्थित बालाज कार्बन एंड राइफेक्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड की डामर फैक्ट्री में अचानक आग लग गई. फिलहाल आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं है. मौके पर स्थानीय प्रशासन, पुलिस मौजूद है. फिलहाल आग बुझाने के लिए दमकल की कई वाहनें जुटी हुई है. फैक्ट्री में आग लगने से करोड़ों के नुकसान की आशंका जताई जा रही है. हालांकि राहत की बात यह है कि फिलहाल किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है.

See also  तीन अलग-अलग स्थानों से सट्टा खिलाते तीन व्यक्ति गिरफ्तार

Related Articles

Leave a Reply