छत्तीसगढ़जांजगीर चांपा

5 सूत्रीय मांगों को लेकर शिक्षकों का प्रदर्शन: टेट मुक्ति रैली निकालकर CM और शिक्षामंत्री के नाम कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

छत्तीसगढ़ शिक्षक संघर्ष मोर्चा के बैनर तले 25 अगस्त को जांजगीर-चांपा जिले में शिक्षकों द्वारा टेट मुक्ति रैली निकाली गई। रैली के माध्यम से शिक्षकों ने कार्यरत शिक्षकों के लिए शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET) अनिवार्य किए जाने के फैसले का विरोध जताया।
शिक्षकों का कहना है कि वे लंबे समय से शासकीय विद्यालयों में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। ऐसे में कार्यरत शिक्षकों के लिए दोबारा टीईटी परीक्षा पास करना अनिवार्य किए जाने से उनके सामने असमंजस की स्थिति पैदा हो गई है।
शिक्षक संघर्ष मोर्चा ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश के तहत कार्यरत शिक्षकों के लिए भी टीईटी उत्तीर्ण करना अनिवार्य बताया गया है, जिसका प्रदेशभर के शिक्षक विरोध कर रहे हैं। शिक्षकों ने सरकार से मांग की कि लंबे समय से सेवा दे रहे शिक्षकों को टीईटी की अनिवार्यता से मुक्त किया जाए और उनकी सेवा सुरक्षा सुनिश्चित की जाए।
रैली के दौरान शिक्षकों ने अपनी मांगों के समर्थन में नारेबाजी करते हुए शासन से इस मामले में सकारात्मक निर्णय लेने की मांग की। शिक्षकों का कहना है कि वे अपने अधिकारों और भविष्य की सुरक्षा के लिए आंदोलन को आगे भी जारी रखेंगे।
शिक्षकों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर जल्द उचित निर्णय नहीं लिया गया तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा।

See also  सास-बहू की हत्या कर पड़ोसी ने दी जान, खून से सनी मिली सास-बहू की लाश, घटना के बाद इलाके में फैल गई सनसनी

Related Articles

Leave a Reply