छत्तीसगढ़

एक परिवार के 6 लोगों ने जहर पीकर की सामूहिक आत्महत्या की कोशिश, जिला अस्पताल में भर्ती…

धमतरी

भखारा थाना क्षेत्र अंतर्गत जुगदेही गांव के एक परिवार के 6 लोगों ने जहर पी लिया है. सभी लोगों का जिला अस्पताल में इलाज जारी है. मिली प्राथमिक जानकारी के मुताबिक गांव वालों ने पड़ोसी के घर चोरी करने का आरोप लगाया. चोरी के आरोप में जुगदेही गांव निवासी दिलीप यादव को पुलिस लेकर थाना गई थी। वहीं वापस लौटने बाद युवक ने परिवार समेत जहर पी लिया। परिवार वालों का कहना है कि पुलिस ने चोरी के झूठे आरोप में फंसकर कार्रवाई कर रही है। इस मामले में अभी तक पुलिस अधिकारियों का बयान सामने नहीं आया है।इस आरोप के बाद बदनामी के डर से परिवार ने खौफनाक कदम उठा लिया. परिवार के 6 लोगों ने जहर का सेवन का लिया है. भखारा पुलिस मामले की विस्तृत विवेचना में जुट चुकी है.

See also  SECL खदान में 170 फीट नीचे गिरने से ग्रामीण की मौत, कोयला चोरी के दौरान हुआ हादसा

Related Articles

Leave a Reply