छत्तीसगढ़जांजगीर चांपा

पुलिस की अनोखी पहल ‘एक राखी साइबर जागृति की’, शुभारंभ आज, 432 पंचायतों में गूंजेगा साइबर सुरक्षा का संदेश

जांजगीर-चांपा पुलिस राखी के पवित्र बंधन को साइबर सुरक्षा के संकल्प से जोड़ने जा रही है। जिले में 27 अगस्त को “एक राखी साइबर जागृति की” अभियान का शुभारंभ किया जाएगा।

जिला स्तरीय कार्यक्रम का शुभारंभ जांजगीर के ऑडिटोरियम हॉल में कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक की मौजूदगी में होगा।

अभियान के तहत जिले की 432 ग्राम पंचायतों के साथ-साथ शहरी क्षेत्रों, शासकीय कार्यालयों, महाविद्यालयों और विद्यालयों में साइबर जागरूकता का संदेश पहुंचाया जाएगा। सुबह 10:30 बजे सभी तय स्थानों पर और 11 से 12 बजे तक पूरे जिले में पुलिस, ग्राम कोटवार और महिला कमांडो एक-दूसरे को “साइबर जागृति की राखी” बांधकर साइबर अपराधों से सतर्क रहने का संकल्प दिलाएंगी।

इस अभियान के माध्यम से पुलिस आम लोगों को ऑनलाइन ठगी, फर्जी लिंक, ओटीपी ठगी, सामाजिक माध्यम से होने वाले अपराध और अन्य साइबर अपराधों से बचाव के प्रति जागरूक करेगी।

पुलिस की इस अनोखी पहल को गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज कराने की भी तैयारी है। इसके लिए गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड की टीम को भी शुभारंभ कार्यक्रम में बुलाया गया है। एक साथ पूरे जिले में साइबर जागरूकता का संदेश देकर यह अभियान जनभागीदारी की नई मिसाल बनेगा।

Related Articles

Leave a Reply