छत्तीसगढ़

रायपुर में खेल प्रतिभाओं के लिए बड़ा मौका : आज से शुरू चयन ट्रायल, 4 खेलों में होगा खिलाड़ियों का टेस्ट

रायपुर। खेल अकादमियों में प्रवेश के लिए खिलाड़ियों के चयन की प्रक्रिया आज 29 सितम्बर से शुरू हो रही है। तीरंदाजी, फुटबॉल, हॉकी और एथलेटिक्स के साथ बालिका फुटबॉल अकादमी में दाखिले के लिए भी चयन ट्रायल आयोजित किए जाएंगे। इसमें छत्तीसगढ़ समेत दूसरे राज्यों के 13 से 17 वर्ष आयु वर्ग के खिलाड़ी हिस्सा ले सकेंगे।

सुबह 7 से 11 बजे तक पंजीयन
खिलाड़ियों का पंजीयन आज सुबह 7 बजे से 11 बजे तक स्वामी विवेकानंद स्टेडियम, कोटा में किया जाएगा। पंजीयन के बाद चयन प्रक्रिया के तहत खिलाड़ियों के जरूरी दस्तावेजों का सत्यापन किया जाएगा।

आज शारीरिक दक्षता, कल खेल कौशल की परीक्षा
पहले दिन खिलाड़ियों का चिकित्सीय परीक्षण और शारीरिक दक्षता से जुड़े टेस्ट होंगे। इसके बाद कल यानी अगले दिन संबंधित खेल में खिलाड़ियों की तकनीकी और खेल कौशल क्षमता को परखा जाएगा। प्रदर्शन के आधार पर अकादमियों के लिए खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा।

See also  सड़क हादसे में बेटी की मौत, तेज रफ्तार में चला रहा था बाइक, मां की गोद से उछलकर गिरी, पिता पर FIR

चयनित खिलाड़ियों को मिलेंगी खेल सुविधाएं
चयनित खिलाड़ियों को शासन की ओर से निःशुल्क खेल प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके अलावा खिलाड़ियों को खेल परिधान और प्लेइंग किट भी उपलब्ध कराई जाएगी। यह चयन प्रक्रिया युवा खिलाड़ियों को बेहतर प्रशिक्षण और खेल सुविधाओं से जोड़ने के उद्देश्य से आयोजित की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply