Uncategorized

सात समंदर पार से आया दूल्हा! जांजगीर की क्रिस्टीना बनी नीदरलैंड के क्रिस्टीयान की दुल्हन, पामगढ़ के भुईगांव में रचा इतिहास


जांजगीर-चांपा

प्यार की कोई सीमा नहीं होती, ये कहावत आज जांजगीर-चांपा में सच हो गई। पामगढ़ ब्लॉक के छोटे से गांव भुईगांव की बेटी ने सात समंदर पार नीदरलैंड के युवक से शादी कर ली। दोनों की शादी का प्रमाण-पत्र आज जारी हुआ है, और अब ये शादी पूरे जिले में चर्चा का विषय बनी हुई है।

कौन है दूल्हा-दुल्हन?
विवाह प्रमाण-पत्र के अनुसार वर क्रिस्टीयान एन्ड्रीयश वरबूम, उम्र 32 वर्ष, पिता विलेम डीर्क वरबूम, निवासी रिगेंपल 70, नीदरलैंड का रहने वाला है। वहीं वधु क्रिस्टीना नथेनियल, उम्र 25 वर्ष, पिता हनोक नथेनियल, निवासी वार्ड नं. 07 नालापारा, भुईगांव, तहसील पामगढ़, जिला जांजगीर-चांपा की है।

आज 16 अक्टूबर 2026 को दोनों अपर कलेक्टर एवं विवाह अधिकारी जांजगीर-चांपा प्रमोद कुमार गुप्ता के समक्ष हाजिर हुए। तीन गवाहों की मौजूदगी में धारा-5 के तहत घोषणा कर उनका विवाह संपन्न कराया गया। विवाह अधिकारी ने प्रमाण-पत्र पर हस्ताक्षर कर इसे वैध घोषित किया।

See also  Unlocking the Potential of Online Gaming with Lukki Casino


क्रिस्टीना के परिवार में हनोक नथेनियल और सोनिया नथेनियल गवाह बने। गांव में इस अनोखी शादी की खबर फैलते ही लोग बधाई देने पहुंच रहे हैं। एक तरफ गांव की बेटी विदेश में बसने जा रही है तो दूसरी तरफ नीदरलैंड का दामाद मिलने से गांव में जश्न जैसा माहौल है।

बताया जा रहा है कि दोनों की मुलाकात के बाद दोस्ती प्यार में बदली और फिर शादी का फैसला लिया। आज कोर्ट मैरिज के बाद दोनों ने एक-दूसरे को जीवनसाथी के रूप में अपना लिया।

ये शादी साबित करती है कि दिल के रिश्ते के लिए पासपोर्ट और वीजा की दीवारें भी छोटी पड़ जाती हैं।

Related Articles

Leave a Reply