बिलासपुर

प्यार एक से, शादी दूसरी से : करवा चौथ मनाने ससुराल पहुंचते ही पुलिस ने धर दबोचा, युवती ने लगाया था शारीरिक शोषण का आरोप

बिलासपुर

प्रेम जाल में फंसाकर युवती के साथ दुष्कर्म करने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने पहले तो युवती को अपने प्रेम जाल में फंसाया फिर उससे शादी का वादा कर उसके साथ बार-बार शारीरिक संबंध बनाया था। बाद में उससे बातचीत बंद कर दूसरी लड़की से शादी कर ली थी। परेशान युवती ने जब इस बात की शिकायत पुलिस से की तब पुलिस ने आरोपी को उसके ससुराल से ही गिरफ्तार किया है। आरोपी युवक बेमेतरा अपने ससुराल में करवा चौथ बनाने पहुंचा था। मामला बिल्हा थाना क्षेत्र का है। अपने जाल में फंसा कर किया प्यार का इजहार बताया जा रहा है कि मामला करीब एक साल पहले का है। 21 साल की युवती और बिल्हा क्षेत्र के निपनिया निवासी 29 वर्षीय रामकुमार कोसले दोनों गांव के एक शादी में मिले थे। इस बीच उनकी दोस्ती हो गई। फिर रामकुमार ने युवती को प्यार का इजहार किया था। युवती भी रामकुमार को चाहने लगी। जून 2020 में युवक ने उसके साथ शादी करने का वादा किया और उसके साथ शारीरिक संबंध बनाया था। युवती भी उसके झांसे में आ गई। इसके बाद रामकुमार अप्रैल 2021 तक युवती का शारीरिक शोषण करता रहा। अचानक युवक ने उससे बातचीत करना बंद कर दूरी बढ़ा ली। इस बीच युवती को पता चला कि उसकी शादी हो गई है। उसकी हरकतों से परेशान होकर युवती ने थाने में रिपोर्ट दर्ज करा दी। सितंबर में FIR दर्ज होने के बाद आरोपी फरार हो गया था। तब से पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। पुलिस ने रामकुमार के खिलाफ रेप का केस दर्ज किया था। ससुराल में मिला आरोपी पुलिस रामकुमार की तलाश एक माह से कर रही थी, लेकिन वह गायब हो गया था। इसी दौरान पुलिस को उसका मोबाइल नंबर मिला। जिसे लगातार ट्रेस किया जा रहा था। रविवार को उसके फोन का लोकेशन बेमेतरा में मिला। तब पता चला कि उसका ससुराल बेमेतरा के ग्राम झुलना में है। आनन-फानन में पुलिस रात में उसके ससुराल पहुंच गई, जहां वह अपनी पत्नी से मिलने व करवा चौथ मनाने गया था। पुलिस ने आरोपी को उसके ससुराल से ही गिरफ्तार कर लिया। सोमवार को उसे कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है।

See also  CG : एम्स में निकली 3055 पदों पर वैकेंसी, जाने पूरी जानकारी

Related Articles

Leave a Reply