Uncategorized

नैला दुर्गोत्सव के लिए रेलवे की बड़ी सौगात: बिलासपुर-चांपा-बिलासपुर के बीच मेला स्पेशल ट्रेन 16 से 20 अक्टूबर तक चलेगी, चेंबर और दुर्गा पूजा समिति की पहल रंग लाई

हजारों श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए 2 फेरे रोज, जयरामनगर-अकलतरा-जांजगीर नैला में होगा ठहराव

जांजगीर-चांपा, 16 अक्टूबर। नैला में दुर्गा मां के दर्शन के लिए रोजाना हजारों की संख्या में पहुंचने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने विशेष पहल करते हुए बिलासपुर-चांपा-बिलासपुर के बीच मेला स्पेशल ट्रेन का परिचालन 16 से 20 अक्टूबर 2026 तक शुरू किया है। इस ट्रेन के ठहराव के लिए चेंबर ऑफ कॉमर्स और श्री श्री दुर्गा उत्सव समिति नैला का विशेष सहयोग रहा है, जिनकी लगातार मांग के बाद रेल प्रशासन ने यह सुविधा दी है।


हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी श्री श्री दुर्गा उत्सव समिति नैला द्वारा नैला दुर्गोत्सव में अमेरिका के न्यूजर्सी स्थित प्रसिद्ध स्वामीनारायण अक्षरधाम मंदिर की मनमोहक प्रतिकृति वाला विशाल पंडाल बनाया गया है। पंडाल में 35 फीट ऊंची मां दुर्गा की प्रतिमा, 3D लेजर साउंड में शिव तांडव, समुद्र मंथन और हनुमान जी की भव्य झांकियां आकर्षण का केंद्र हैं। भीड़ के कारण शहर में जाम की स्थिति को देखते हुए यह स्पेशल ट्रेन बड़ी राहत देगी।

See also  Rabona : Un Pari Sur Le Terrain Du Jeu En Ligne

गाड़ी का समय एवं ठहराव इस प्रकार है –

पहला फेरा :
बिलासपुर से चांपा : बिलासपुर प्रस्थान 17:45 बजे, जयरामनगर 18:05/18:07, अकलतरा 18:23/18:25, जांजगीर-नैला 18:45/18:50, चांपा आगमन 19:10 बजे।
चांपा से बिलासपुर : चांपा प्रस्थान 19:30 बजे, नैला 19:45/19:50, अकलतरा 20:08/20:10, जयरामनगर 20:25/20:27, बिलासपुर आगमन 20:50 बजे।

दूसरा फेरा :
बिलासपुर से चांपा : बिलासपुर प्रस्थान 21:05 बजे, जयरामनगर 21:25/21:27, अकलतरा 21:42/21:44, जांजगीर-नैला 21:58/22:00, चांपा आगमन 22:15 बजे।
चांपा से बिलासपुर : चांपा प्रस्थान 22:30 बजे, जांजगीर-नैला 22:45/22:50, अकलतरा 23:08/23:10, जयरामनगर 23:25/23:27, बिलासपुर आगमन 23:50 बजे।

रेलवे प्रशासन ने बताया कि यह मेला स्पेशल ट्रेन निर्धारित अवधि में प्रतिदिन दोनों दिशाओं में दो-दो फेरे लगाएगी और जयरामनगर, अकलतरा एवं जांजगीर-नैला स्टेशनों पर ठहरेगी।

Related Articles

Leave a Reply