छत्तीसगढ़बिलासपुर

साली के चरित्र पर उठाई उंगली, तो शादी समारोह में लगा ली आग, अब जीजा हुआ गिरफ्तार

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर से रिश्तों को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है, जहां जीजा पर अपनी साली के चरित्र पर लांछन लगाने और विवाद करने का आरोप है। घटना के बाद महिला ने मानसिक तनाव के चलते खुद को आग के हवाले कर दिया। गंभीर हालत में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन जिंदगी की जंग लड़ते हुए महिला ने दम तोड़ दिया। मामले में मल्हार पुलिस ने आरोपी जीजा को गिरफ्तार कर लिया है।

दरअसल, भगवानपाली निवासी गीताराय की मौत के मामले में पुलिस ने उसके जीजा विनेत जोगी को गिरफ्तार किया है। शादी समारोह के दौरान हुए विवाद के बाद महिला मानसिक तनाव में थी, जिसके चलते उसने खुद को आग लगा ली थी और इस घटना में उसकी मौत हो गई।

See also  पाकिस्तान में संपत्ति बेचकर छत्तीसगढ़ रहने आए हिंदू:सरकार से गुजारिश- वापस न भेजा जाए

जानकारी के मुताबिक, गीता राय ने 2024 में अपनी इच्छा से सतीश कुमार राय से विवाह किया था। 15 और 16 अप्रैल 2026 के बीच वह अपने पति के साथ मुंगेली जिले के पथरिया थाना क्षेत्र के ग्राम बरछा में अपने मामा कृष्ण बंजारे के घर आयोजित शादी समारोह में शामिल होने पहुंची थीं। इसी दौरान टिकारी निवासी उनके जीजा विनेत जोगी ने कथित तौर पर उसके चरित्र पर लांछन लगाते हुए विवाद किया। इस घटना के बाद गीताराय मानसिक तनाव में थीं।

18 अप्रैल 2026 की रात करीब 11 बजे गीताराय ने आग लगा ली। गंभीर रूप से झुलसने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना के बाद मस्तूरी थाना क्षेत्र की मल्हार चौकी पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू की। जांच के दौरान पुलिस ने मृतका के मृत्यु पूर्व कथन, पोस्टमार्टम रिपोर्ट, अस्पताल के बेडहेड टिकट, घटनास्थल निरीक्षण और गवाहों के बयानों की पड़ताल की।

See also  एनएच 30 पर भीषण सड़क हादसा : सामने से आ रहे ट्रक से जा टकराई बाइक, मौके पर हो गई 3 युवकों की मौत

Related Articles

Leave a Reply