छत्तीसगढ़

खड़ी बस में लगी आग : भाठागांव बस स्टैंड में मची भगदड़, रायल ट्रेवल्स की AC बस जलकर खाक

रायपुर। राजधानी रायपुर के भाठागांव बस स्टैंड पर शुक्रवार देर रात परिसर में खड़े रॉयल ट्रेवल्स की एक बस में अचानक आग लग गई। गनीमत यह रही कि, इस घटना में किसी भी प्रकार की जनहानि या के घायल होने की सूचना नहीं है।

मिली जानकारी के अनुसार, शुक्रवार देर रात बस के एयर कंडीशनर (एसी) से अचानक धुआं निकलने लगा। देखते ही देखते बस से धुआं उठता देख बस स्टैंड परिसर में हड़कंप मच गया और चारों तरफ अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

बस से धुआं निकलता देख आसपास मौजूद लोगों और बस चालकों ने तुरंत आग बुझाने का प्रयास शुरू किया और आग बुझा दिया गया, जिससे एक बड़ा हादसा होने से टल गया। 

बताया जा रहा है कि, बस के एसी में आई कोई तकनीकी खराबी आग लगने की वजह हो सकती है। हालांकि, आग लगने के असली कारणों की अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस जांच कर रही है।

See also  छत्तीसगढ़ में सरकारी नौकरी की बहार, कई विभागों में 3700 से ज्यादा पदों पर भर्ती

Related Articles

Leave a Reply