छत्तीसगढ़

तीन ट्रक धड़ा धड़ आपस में भिड़े, 10 किलोमीटर लगा लंबा जाम, रायपुर जबलपुर नेशनल हाईवे ब्लॉक

कवर्धा

रायपुर-जबलपुर नेशनल हाईवे 30 में एक्सीडेंट के बाद 10 किलोमीटर लंबा जाम लग गया है. एक्सीडेंट वाली जगह के दोनों ओर छोटे बड़े लंबे वाहन फंसे हुए हैं. जाम के कारण सैकड़ों ट्रक, बस, कार, छोटी वाहन फंसे हुए हैं.

कहां हुई दुर्घटना ? : कबीरधाम जिले से होकर गुजरने वाली रायपुर- जबलपुर नेशनल हाईवे 30 के चिल्फी थाना अंतर्गत ग्राम अकलहरिया के पास तेज बारिश के कारण सुबह 10 बजे दो ट्रकों की आमने सामने भिड़ंत हो गई है. इसी दौरान पीछे से आ रही एक तेज रफ्तार तीसरी ट्रक भी दुर्घटनाग्रस्त ट्रक से टकरा गई, जिससे नेशनल हाईवे सड़क में पुरी तरह जाम हो गया.

”दो ट्रक की भिड़ंत हुई थी. इसी दौरान तीसरी ट्रक भी जा भिड़ी इस जिससे ग्राम अकलहरिया के पास सड़क पर जाम की स्थिति हो गई है. पुलिस की टीम सड़क से ट्रक को हटाने का प्रयास कर रही है. जल्द ही रास्ता क्लियर कर लिया जाएगा.” उमाशंकर राठौर, चिल्फी थाना प्रभारी

See also  जांजगीर-चांपा : मुख्यमंत्री श्री साय 6 जनवरी को जिले के दौरे पर रहेंगे, 183 करोड़ रूपए से अधिक विकास कार्यों का करेंगे लोकार्पण एवं भूमिपूजन

एक साथ तीन ट्रकों की भिड़ंत के कारण वाहनों का आवागमन बाधित हो गया है. देखते ही देखते सैकड़ों वाहनों की लगभग दस किलोमीटर तक लंबी कतार लग गई. चिल्फी पुलिस ने दुर्घटना में घायल तीनों वाहनों के चालकों को चिल्फी उप स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया है. दुर्घटनाग्रस्त ट्रकों को सड़क से हटाने की कोशिश की जा रही है.ताकि रास्ता क्लियर हो सके.

Related Articles

Leave a Reply