छत्तीसगढ़सक्ती

खम्हार खैया तालाब में मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, इलाके में फैली सनसनी

सक्ती। छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले के डभरा थाना क्षेत्र में खम्हार खैया तालाब में एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। तालाब में शव देखकर स्थानीय लोगों ने तत्काल डभरा पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।

मिली जानकारी के अनुसार, डभरा नगर पंचायत स्थित खम्हार खैया तालाब में लोगों ने एक व्यक्ति का शव देखा। इसके बाद मोहल्लेवासियों ने पुलिस को इसकी जानकारी दी। पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को बाहर निकालने की कार्रवाई में जुट गई।

फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। शव को बाहर निकालने और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही मृतक की पहचान तथा मौत की परिस्थितियों के संबंध में जानकारी स्पष्ट हो सकेगी।डभरा पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है

See also  केके रेललाइन पर बड़ा हादसा: सुरंग में मालगाड़ी के 37 डिब्बे पटरी से उतरे, करोड़ों का नुकसान होने से ट्रेन सेवाएं प्रभावित

Related Articles

Leave a Reply