छत्तीसगढ़

पेड़ काटते करंट की चपेट में आया ग्रामीण : डगाल 33 केवी तार पर अटकी, तीन बेटियों के सिर से उठा पिता का साया

कवर्धा। छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले में 33 केवी हाईवोल्टेज तार की चपेट में आने से एक ग्रामीण की मौत हो गई। इसकी सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई। मामला बैजलपुर चौकी क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के अनुसार, मृतक ग्रामीण का नाम रामकुमार विश्वकर्मा है। वह ग्राम कामाड़बरी का रहने वाला था। शुक्रवार को रामकुमार विश्वकर्मा कोकदावीरान-सिंघारी से पंडातराई रोड के पास एक पेड़ की डाली छांटने के लिए ऊपर चढ़ा था। इसी दौरान वह कटी हुई डाली पास गुजर रहे 33 केवी हाईवोल्टेज तार की चपेट में आ गया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। 

आर्थिक सहायता और मुआवजे की मांग
स्थानीय लोगों ने बताया कि, रामकुमार घर में कमाने वाला एकमात्र सदस्थ था। उनके मौत हो जाने से परिजनों में बड़ा संकट खड़ा हो गया। रामकुमार की तीन छोटी- छोटी बेटियां है। इस हादसे की सूचना मिलते ही पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के मर्च्युरी भेज दिया गया। वहीं परिजनों ने आर्थिक सहायता और मुआवजे की मांग की। 

Related Articles

Leave a Reply