छत्तीसगढ़

तेज रफ्तार ट्रेलर ने बाइक सवार मां-बेटे को रौंदा, मौके पर ही मौत

बिलासपुर। बिलासपुर के सीपत थाना क्षेत्र में शुक्रवार रात एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा हो गया, जहां एक तेज रफ्तार ट्रेलर ने बाइक सवार मां-बेटे को कुचल दिया। यह हादसा इतना भीषण था कि दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। वारदात के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और फरार ट्रेलर चालक की तलाश जारी है।

See also  होली पर सख्ती : पुलिस ने जब्त की 300 डरावने मुखौटे, व्यापारियों को दी चेतावनी

घटना सीपत थाना क्षेत्र के ग्राम पंधी स्थित चारपारा मोहल्ले के पास रात करीब 9:15 बजे की है। ग्राम जांजी निवासी 28 वर्षीय हरीश सिंह अपनी 45 वर्षीय मां शकुन सिंह के साथ बाइक पर सवार होकर बिलासपुर में एक शादी समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहा था। तभी तेज रफ्तार में पीछे से आ रहे एक अज्ञात ट्रेलर ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों को सिर में गंभीर चोटें आईं और मां-बेटे ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

See also  जांजगीर-चांपा में बड़ा घोटाला उजागर:- मुख्यमंत्री निर्माण श्रमिक मृत्यु सहायता योजना में फर्जीवाड़े का मामला सामने आया

हादसे के बाद ट्रेलर चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। ग्रामीणों ने तुरंत डायल 112 पर सूचना दी, जिसके बाद सीपत पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को मर्च्यूरी भेजा गया। मौके पर सीएसपी सिद्धार्थ बघेल भी पहुंचे हुए थे और उन्होंने जांच की स्थिति का जायजा भी लिया। फिलहाल पुलिस अज्ञात ट्रेलर और उसके चालक की तलाश कर रही है।

See also  सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने खुद को बताया सबसे बड़ा कलाकार, कहा – मेरी कलाकारी से डरता है पूरा छत्तीसगढ़

Related Articles

Leave a Reply