छत्तीसगढ़

रायपुर में रिटायर्ड कर्मचारी से साइबर ठगी, PPO अपडेट के बहाने खाते से उड़े 7.49 लाख

रायपुर : साइबर ठगों ने रेलवे के एक सेवानिवृत्त कर्मचारी को पेंशन पेमेंट आर्डर (पीपीओ) नंबर अपडेट कराने का झांसा देकर 7.49 लाख रुपये की चपत लगा दी। आरोपित ने खुद को रेलवे के डीआरएम कार्यालय का कर्मचारी बताकर फोन किया। इसके बाद पीड़ित के मोबाइल में रेलवे का एचआरएमएस और बैंक आफ बड़ौदा का बीओबी वर्ल्ड एप डाउनलोड करवाया।

वीडियो काल के जरिये मोबाइल पर होने वाली गतिविधियों पर नजर रखते हुए बैंक खाते की जानकारी हासिल कर ली। फिर 18 दिनों के भीतर अलग-अलग ट्रांजेक्शन कर संयुक्त खाते से 7,49,784 रुपये निकाल लिए। डीडी नगर थाना पुलिस ने श्रद्धा राजू जोल्दे की शिकायत पर 14 नवंबर को अज्ञात आरोपित के खिलाफ धोखाधड़ी और आइटी एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

See also  10वीं और 12वीं बोर्ड के टॉपर्स के लिए खुशखबरी, 10 मई को दिखाया जाएगा IPL मैच, DPI ने जारी किया निर्देश

पुलिस को दी गई शिकायत के मुताबिक, श्रद्धा अपने परिवार के साथ रायपुरा के विकास विहार में रहती हैं। उनके पति राजू दामोदर जोल्दे दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के आइओडब्ल्यू सेक्शन में सीनियर टेक्नीशियन थे। वे 30 जून 2025 को सेवानिवृत्त हुए थे। मार्च 2025 से पैरालाइज्ड होने के कारण उनकी तबीयत खराब रहती है। 22 सितंबर 2026 को उनके मोबाइल पर व्हाट्सएप नंबर 9501965581 से फोन आया। उस समय बेटी साक्षी ने कॉल उठाया। फोन करने वाले ने बताया कि सेवानिवृत्ति के एक साल बाद पीपीओ नंबर संशोधित कराना अनिवार्य है। इसके लिए कुछ प्रक्रिया पूरी करनी होगी।

शिकायत के अनुसार, श्रद्धा और उनके पति का बैंक आफ बड़ौदा की अश्वनी नगर शाखा में संयुक्त खाता है। 11 से 29 अक्टूबर के बीच खाते से कई बार में कुल 7,49,784 रुपये निकाल लिए गए। पति की तबीयत खराब रहने के कारण उनके मोबाइल पर आए बैंक ट्रांजेक्शन के संदेश परिवार नहीं देख पाया।

See also  नाबालिग के अपहरण का मामला सुलझा—आरोपी महाराष्ट्र से गिरफ्तार, किशोरी सुरक्षित बरामद

पांच नवंबर को श्रद्धा रुपये निकालने बैंक पहुंचीं तो खाते में पर्याप्त बैलेंस नहीं होने की जानकारी मिली। स्टेटमेंट निकलवाने पर लगातार हुए संदिग्ध ट्रांजेक्शन का पता चला। इसके बाद उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। जांच के बाद डीडी नगर पुलिस ने 14 नवंबर को एफआइआर दर्ज की।

Related Articles

Leave a Reply