छत्तीसगढ़

10वीं और 12वीं बोर्ड के टॉपर्स के लिए खुशखबरी, 10 मई को दिखाया जाएगा IPL मैच, DPI ने जारी किया निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ में 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा की मेरिट लिस्ट में जगह बनाने वाले विद्यार्थियों को अब IPL मैच दिखाया जाएगा। स्कूल शिक्षा विभाग ने इस संबंध में सभी संभागीय संयुक्त संचालकों और जिला शिक्षा अधिकारियों को निर्देश जारी किए हैं।

जारी आदेश के मुताबिक मेरिट में आए छात्रों को 10 मई 2026 को नवा रायपुर स्थित शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में IPL मैच दिखाया जाएगा। इस दिन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और मुंबई इंडियंस के बीच मैच खेला जाएगा।

See also  कलेक्टोरेट कार्यालय के सामने जांजगीर चांपा विधायक व्यास कश्यप अनशन पर बैठे,पुलिस मेन गेट के पास बेरीकेट्स लगाकर कांग्रेसियों को अंदर जाने से रोका

विभाग ने निर्देश दिया है कि संबंधित विद्यार्थियों को एक शिक्षक के साथ 10 मई की सुबह 10 बजे तक SCERT रायपुर पहुंचाना सुनिश्चित किया जाए। इसके बाद वहां से सभी छात्रों को मैच देखने के लिए ले जाया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply