कोरबाछत्तीसगढ़

कोरबा के बालको प्लांट से शरीर में 49 किलो कॉपर वायर लपेटकर चोरी करने के प्रयास में दो युवक गिरफ्तार

कोरबा : बालको प्लांट से कॉपर केबल चोरी करने के लिए दो युवकों ने अनोखा तरीका अपनाया। केबल से प्लास्टिक का कवर हटाकर तांबे के तार को कमर से छाती तक शरीर में लपेट लिया और ऊपर से कपड़े पहनकर बाहर निकलने लगे। प्रोजेक्ट गेट पर तैनात सुरक्षा कर्मियों को उनकी गतिविधियों पर संदेह हुआ। जांच करने पर शरीर में छिपाया गया कापर वायर बरामद हो गया। दोनों युवकों को पकड़कर पुलिस के हवाले किया गया।

पुलिस ने उनके कब्जे से 49.280 किलोग्राम कापर वायर जब्त किया है, जिसकी कीमत करीब 49,280 रुपये बताई गई है।

पुलिस ने बताया कि घटना 15-16 नवंबर की रात 10 से सुबह पांच बजे के बीच की है। बालको प्लांट में सीएच-चार के सामने खुले में रखे केबल ड्रम से कापर वायर काटकर चोरी किया गया था। मामले में पथरीपारा निवासी भीम मल्लाह (23) और भटगांव उपरपारा निवासी नरेश कुमार कंवर (21) की संलिप्तता सामने आई।

See also  तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पलटी, हादसे में कांग्रेस नेता सहित दो लोगो की मौत

आरोपितों ने पहले केबल का प्लास्टिक कवर हटाकर तांबे के तार को अलग किया। इसके बाद उसे कमर से छाती तक शरीर में लपेट लिया और ऊपर से कपड़े पहन लिए। इसी दौरान प्रोजेक्ट गेट पर तैनात सुरक्षा कर्मी संदीप श्रीवास्तव और मुकेश बरेठ को उन पर संदेह हुआ।

जांच करने पर चोरी का मामला सामने आ गया और दोनों को मौके पर पकड़ लिया गया। शिकायतकर्ता मनीष विश्वास की रिपोर्ट पर पुलिस ने जांच शुरू की। आरोपितों के कब्जे से मिले कॉपर वायर का इलेक्ट्रानिक तराजू से वजन कराया गया, जो 49.280 किलोग्राम निकला। चोरी की गई केबल एआईएफएल कंपनी की है।

पुलिस ने मौके से केबल का कटा हिस्सा और पास की इमारत की छत से प्लास्टिक कवर भी बरामद किया है। इसके अलावा कटर और हेक्सा ब्लेड जब्त किए गए हैं।

See also  जांजगीर चांपा में 61 साल के बुजुर्ग ने बच्ची का रेप कर मारा:तालाब किनारे झाड़ियों में फेंका शव; आरोपी को उम्रकैद

पूछताछ में दोनों ने मिलकर चोरी की योजना बनाने और वारदात को अंजाम देने की बात स्वीकार की है। उन्होंने बताया कि रविवार को अधिकांश कर्मचारियों के छुट्टी पर रहने की संभावना को देखते हुए चोरी की योजना बनाई थी।

आरोप है कि दोनों ने ड्यूटी नहीं होने के बावजूद गेट पास कार्ड से प्लांट में प्रवेश किया। इसके बाद सुनसान जगह पर केबल ड्रम से तार काटकर उसका प्लास्टिक कवर हटाया और तांबे के तार को शरीर में छिपा लिया।

पुलिस ने दोनों के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता की धारा 303(2), 3(5) और 61(2) के तहत अपराध दर्ज किया है। गिरफ्तार आरोपितों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

Related Articles

Leave a Reply