छत्तीसगढ़

6 साल की छात्रा से शिक्षक की घिनौनी करतूत, स्कूल में मासूम से अश्लील हरकत, पॉक्सो एक्ट के तहत गिरफ्तार

रायगढ़: घरघोड़ा थाना क्षेत्र में प्राथमिक शाला के शिक्षक को छात्रा के साथ अश्लील हरकत की शिकायत पर घरघोड़ा पुलिस ने गिरफ्तार कर किया है।

आरोपित अजय कुमार भट्ट पिता स्वर्गीय रमेश चंद्र भट्ट ग्राम ठूसेकेला थाना खरसिया के रहने वाले हैं। वह घरघोड़ा में रहते थे। 13 नवंबर को महिला ने थाना में अपनी नातिन के साथ हुई घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई। महिला ने बताया कि 13 नवंबर को जब उसने बच्ची को स्कूल जाने के लिए कहा तो उसने मना कर दिया।

कारण पूछने पर बताया कि 12 नवंबर को दोपहर में स्कूल के शिक्षक अजय कुमार उसे और कक्षा के एक अन्य बालक को दूसरे कमरे में ले गए थे। वहां शिक्षक कुर्सी पर बैठा और अपने प्राइवेट पार्ट दिखाया। महिला ने गांव के प्रमुख लोगों को इसकी जानकारी दी। पुलिस की डायल 112 पर भी सूचना दी गई।

See also  नवरात्रि से पहले घटारानी मंदिर में मची तबाही, भीषण आग में 9 दुकानें खाक

टीम ने महिला को शिकायत दर्ज कराने थाना घरघोड़ा पहुंचाया। महिला के लिखित आवेदन पर घरघोड़ा पुलिस ने आरोपित शिक्षक अजय कुमार भट्ट के विरुद्ध धारा 74, 8, 12 पॉक्सो एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर हिरासत में लिया। पूछताछ के बाद गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, आरोपित शिक्षक की पहचान अजय कुमार भट्ट (पिता स्वर्गीय रमेश चंद्र भट्ट, निवासी ग्राम ठूसेकेला, थाना खरसिया, वर्तमान निवासी घरघोड़ा) के रूप में हुई है।

गत 13 नवंबर को जब एक महिला ने अपनी नातिन को स्कूल जाने के लिए कहा, तो बच्ची ने स्कूल जाने से साफ इंकार कर दिया। जब दादी ने इसका कारण पूछा, तो सहमी हुई बच्ची ने आपबीती सुनाई।

बच्ची ने बताया कि 12 नवंबर को दोपहर के समय स्कूल के शिक्षक अजय कुमार ने उसे और कक्षा के एक अन्य बालक को दूसरे कमरे में बुलाया। वहां शिक्षक ने कुर्सी पर बैठकर उनके सामने आपत्तिजनक हरकत की और अपना प्राइवेट पार्ट दिखाया।

See also  रिश्ते शर्मसार, पिता ने अपनी 11 साल की बेटी के साथ किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

बच्ची से घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजनों ने तुरंत इसकी सूचना गांव के प्रमुख लोगों को दी और पुलिस की डायल 112 पर कॉल किया। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर महिला और बच्ची को सुरक्षित थाना घरघोड़ा पहुंचाया।

Related Articles

Leave a Reply