छत्तीसगढ़जांजगीर चांपा

जांजगीर चांपा में 61 साल के बुजुर्ग ने बच्ची का रेप कर मारा:तालाब किनारे झाड़ियों में फेंका शव; आरोपी को उम्रकैद

जांजगीर-चांपा: जिले में नाबालिग से रेप-मर्डर का मामला सामने आया है। खरौद गांव में 61 साल का परदेशी लाल पंकज 13 साल की बच्ची को किडनैप कर अपने घर ले गया था। जहां उसने रेप किया और उसे मारकर तालाब किनारे झाड़ियों में छिपा दिया था।

मामला शिवरीनारायण थाना क्षेत्र का है। घटना का खुलासा तब हुआ जब आरोपी के घर से बच्ची के कपड़े मिले। थाने में शिकायत के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था। 3 साल बाद कोर्ट ने आरोपी बुजुर्ग को उम्रकैद की सजा सुनाई है।

See also  अतिक्रमण हटाने के दौरान ग्रामीण ने खाया जहर, हालत गंभीर, पीड़ित परिवार ने प्रशासन पर पक्षपात का लगाया आरोप

मामला 30 जून 2022 का है। जब नाबालिग बच्ची बिस्किट खरीदने दुकान गई थी। वह घर वापस नहीं लौटी। परिजनों ने अगले दिन पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

पुलिस को 14 जुलाई को खरौद के तालाब किनारे झाड़ियों में एक नरकंकाल मिला। डीएनए जांच से यह पुष्टि हुई कि नरकंकाल लापता नाबालिग का ही था।

See also  पेण्ड्री गांव में 19 वर्षीय युवक ने लगाई फांसी | आत्महत्या से गांव में सनसनी

आरोपी के घर से बच्ची के कपड़े मिले

जांच में तालाब किनारे रहने वाले के घर से मृतिका के कपड़े और अन्य सामान बरामद हुए। इसके आधार पर उसके खिलाफ मामला दर्ज किया गया।

आरोपी को उम्रकैद की सजा

अपर सत्र न्यायाधीश अनिल कुमार बारा ने इसे जघन्य अपराध मानते हुए आरोपी को कई धाराओं में सजा सुनाई। धारा 302 के तहत आजीवन कारावास और 500 रुपए का अर्थदंड।

See also  16 जून को खुलेंगे सरकारी स्कूल : शिक्षा सचिव ने जारी किया निर्देश, प्रवेशोत्सव की तैयारियों पर विशेष जोर

धारा 201 के तहत एक वर्ष का सश्रम कारावास और 500 रुपए का अर्थदंड। धारा 363 के तहत 7 वर्ष का सश्रम कारावास और 500 रुपए का अर्थदंड लगाया गया।

Related Articles

Leave a Reply