छत्तीसगढ़

स्कूल में मधुमक्खियों का कहर : सैकड़ों बच्चों पर बोला हमला, अभिभावकों ने स्कूल प्रबंधन पर उठाए सवाल

कोरिया। जिले के चरचा स्थित स्वामी आत्मानंद स्कूल में मधुमक्खियों के अचानक हमले से हड़कंप मच गया। स्कूल में मौजूद सैकड़ों छात्र-छात्राएं मधुमक्खियों के झुंड की चपेट में आ गए, जिससे कई बच्चे घायल हो गए। घटना के बाद स्कूल परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

जानकारी के मुताबिक, स्कूल के मुख्य गेट के सामने स्थित पेड़ पर मधुमक्खियों का छत्ता है। इसी छत्ते से निकले मधुमक्खियों के झुंड ने बच्चों पर हमला कर दिया। बताया जा रहा है कि इससे पहले भी इसी तरह की घटना में स्कूली बच्चे घायल हो चुके हैं। इसके बावजूद छत्ते को हटाने या बच्चों की सुरक्षा के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाए जाने का आरोप लगाया जा रहा है।

घटना के बाद अभिभावक घायल बच्चों को जिला अस्पताल बैकुंठपुर समेत अलग-अलग अस्पतालों में इलाज के लिए लेकर पहुंचे। अभिभावकों का आरोप है कि हादसे के बाद स्कूल का कोई भी कर्मचारी बच्चों को अस्पताल पहुंचाने के लिए आगे नहीं आया। उन्हें खुद ही अपने बच्चों को अस्पताल ले जाना पड़ा। इस लापरवाही से नाराज अभिभावकों ने स्कूल प्रबंधन के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

See also  शक्कर में महंगाई की कड़वाहट: पहली बार चिल्हर में दाम 48 रुपए

जिला चिकित्सालय बैकुंठपुर के मुख्य जिला चिकित्सा अधिकारी आयुष जायसवाल ने घटना की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि मधुमक्खियों के हमले में घायल करीब 12 से 20 बच्चे अस्पताल पहुंचे हैं, जिनका उपचार किया जा रहा है। फिलहाल किसी बच्चे की गंभीर हालत की जानकारी सामने नहीं आई है।

इस घटना ने स्कूल में बच्चों की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। जब पहले भी मधुमक्खियों के हमले की घटना हो चुकी थी, तो छत्ते को हटाने और ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए समय रहते कदम क्यों नहीं उठाए गए? अब अभिभावक स्कूल प्रबंधन की जवाबदेही तय करने और जिम्मेदारों पर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply