छत्तीसगढ़जांजगीर चांपा

अतिक्रमण हटाने पहुंची टीम के सामने महिला ने पिया जहर, 50 हजार रुपये मांगने का गंभीर आरोप

जांजगीर चांम्पा । जिले के नवागढ़ ब्लॉक के सिउड गांव में धान खरीदी केंद्र के पास अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के दौरान जमकर हंगामा हो गया। कार्रवाई से नाराज एक महिला ने कीटनाशक जहर पीकर आत्महत्या का प्रयास किया। महिला को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है।

महिला ने गांव के उपसरपंच, धान खरीदी केंद्र के प्रबंधक सहित तीन लोगों पर मकान नहीं तोड़ने के एवज में 50 हजार रुपये मांगने का आरोप लगाया है। घटना के बाद तहसीलदार और कार्रवाई करने पहुंची टीम को बैरंग लौटना पड़ा।

दरअसल, विजय कुमारी धीवर अपने परिवार के साथ धान खरीदी केंद्र के पास छोटी सी झोपड़ीनुमा मकान में रहती है। महिला का आरोप है कि मकान बनाने के बाद से ही उसे प्रताड़ित किया जा रहा था और पैसे नहीं देने पर मकान तोड़ने की धमकी दी जा रही थी।

See also  शिक्षक के घर ताला तोड़कर 2 लाख रु सोने चांदी के जेवर और नकदी रकम की हुई चोरी,थाने में रिपोर्ट दर्ज

बुधवार को जेसीबी लेकर मकान तोड़ने पहुंचे लोगों से विवाद के बाद महिला ने कीटनाशक पी लिया। वहीं परिजनों ने आरोप लगाया कि आसपास कई बड़े मकान अतिक्रमण कर बने हैं, लेकिन कार्रवाई सिर्फ उनके मकान पर की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply