छत्तीसगढ़बिलासपुर

अधेड़ ने मवेशी के साथ किया अनैतिक कृत्य, आरोपी गिरफ्तार

बिलासपुर. प्रदेश की न्यायधानी से इंसानीयत को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है. बिलासपुर जिले के तोरवा थाना क्षेत्र में एक मवेशी के साथ अनैतिक कृत्य करने का सीसीटीवी फुटेज वायरल हो रहा है, जिसके बाद से इलाके में घटना को लेकर भारी आक्रोश है. वहीं हिन्दू और गौसेवक संगठनों ने पुलिस में घटना की शिकायत दर्ज कराई है. जिसके बाद पुलिस ने एक अधेड़ व्यक्ति को हिरासत में लिया है.

बता दें, मामला लालखदान का है, जहां 55 वर्षीय कय्यूम का वीडियो वायरल हुआ. हिंदू और गौसेवक संगठनों ने इस घटना को लेकर थाने में शिकायत दर्ज कराई. वीडियो सोशल मीडिया पर फैलते ही लोगों में भारी आक्रोश देखा जा रहा है. पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और आगे की कार्रवाई में जुट गई है.

See also  मोबाइल मैकेनिक ने दुकान मालिक से तंग आकर आत्महत्या कर ली, सुसाइड नोट में लिखा दुकान मालिक पैसे मांग रहा था, तंग आकर दे रहा हूं जान

Related Articles

Leave a Reply