छत्तीसगढ़बिलासपुर

ग्राहक बनकर आया चोर: ज्वेलर्स दुकान के काउंटर से सोने के झुमके किए पार, CCTV में कैद हुई वारदात

बिलासपुर। न्यायधानी बिलासपुर के सदर बाजार स्थित एक ज्वेलर्स दुकान में भीड़ का फायदा उठाकर सोने के जेवर चोरी करने का मामला सामने आया है। अज्ञात आरोपी दुकान के काउंटर से करीब 1 लाख 90 हजार रुपये के सोने के दो जोड़ी झाले चोरी कर फरार हो गया। मामले में सिटी कोतवाली पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, सदर बाजार मेन रोड स्थित रितेश ज्वेलर्स के संचालक ने शिकायत दर्ज कराया, कि बीते 6 नवंबर को धनतेरस के अवसर पर दुकान में ग्राहकों की काफी भीड़ थी। दोपहर करीब 12 बजे संचालक और कर्मचारी ग्राहकों को सोने-चांदी के जेवर दिखाने और बिक्री में व्यस्त थे। इसी दौरान किसी अज्ञात व्यक्ति ने दुकान के काउंटर से सोने के दो जोड़ी झाले पार कर दिए।

See also  राज्य की जनसंख्या में अन्य पिछड़ा वर्ग एवं आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों की मोबाईल एप्प के माध्यम से होगी गणना

चोरी हुए जेवर 20 कैरेट सोने के हैं, जिनका कुल वजन लगभग 14 ग्राम और अनुमानित कीमत 1 लाख 90 हजार रुपये बताई गई है। घटना के बाद दुकान संचालक ने अपने स्तर पर काफी तलाश की, लेकिन जेवरों का कोई सुराग नहीं मिलने पर 20 नवंबर को सिटी कोतवाली थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई।

शिकायत के बाद सिटी कोतवाली पुलिस ने धारा 305(ए) भारतीय न्याय संहिता (BNS) के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस अब अज्ञात आरोपी की पहचान करने और चोरी गए जेवरों की बरामदगी के लिए जांच में जुटी है।

Related Articles

Leave a Reply