छत्तीसगढ़

ग्राम पंचायत चुनाव : मतदाताओं को लुभाने प्रत्याशी ने बांटे नकली चांदी के गहने, ग्रामीणों में आक्रोश

कवर्धा। ग्राम पंचायत चुनाव का दूसरा चरण दिनांक 20 फरवरी को होने जा रहा है। चुनाव को लेकर पंच, सरपंच, जनपद पंचायत के प्रत्याशी दम खम के साथ मैदान में उतरे हुए है। लोभ लुभावन वादे के साथ ग्राम पंचायत बोड़तरा खुर्द में 150 से अधिक नकली ज्वेलरी बिल के साथ नकली चांदी वितरण किया गया है। वहीं ग्रामीण मतदाता इस बात को लेकर आक्रोश में है।

बता दें कि यह पूरा मामला कबीरधाम जिले के ग्राम पंचायत बोड़तरा खुर्द का है। जहां अमित शर्मा नाम के प्रत्याशी ने पूरे गांव में नकली बिल और नकली चांदी के ज्वेलरी मतदाताओं को लुभाने के लिए बांट दिया। वहीं जब ग्रामीणों को शक हुआ तो उन्होंने असली नकली ज्वेलरी की पहचान के लिए पायल और बिछिया को जलाया गया तो पाया कि सभी नकली है।

See also  1 जनवरी से इन 20 से अधिक Smartphones पर नहीं चलेगा WhatsApp, देखें लिस्ट

इस मामले में गांव के सराफा व्यापारी का कहना है कि मैने सिर्फ एक नग पायल बेचा है, जिसका बिल पर्ची मेरे पास है। हमारे प्रतिष्ठान को नुकसान पहुंचाने वाले के खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए। वहीं प्रत्याशी को लेकर ग्रामीणों में भी आक्रोश व्याप्त है।

Related Articles

Leave a Reply