छत्तीसगढ़

पड़ोसी ने घर में घुसकर महिला को पीटा, डायल 112 वाहन के शीशे भी तोड़े, सरकंडा में हंगामा

बिलासपुर। सरकंडा क्षेत्र के नगोई मेन रोड स्कूल चौक में शराब पीने के लिए पैसे नहीं देने पर एक व्यक्ति ने पड़ोसी महिला के घर में घुसकर मारपीट और तोड़फोड़ कर दी। महिला को जान से मारने की धमकी देते हुए फावड़े से घर का दरवाजा भी क्षतिग्रस्त कर दिया।

सूचना पर पहुंची डायल 112 की टीम पर भी आरोपित कुल्हाड़ी लेकर टूट पड़ा। उसने शासकीय वाहन के सामने और बाईं ओर के शीशे तोड़ दिए। मामले में पुलिस ने आरोपित निखिल महेश्वरी के खिलाफ दो अलग-अलग एफआईआर दर्ज की हैं।

सरकंडा टीआइ नरेश चौहान ने बताया कि घटना 24 नवंबर की दोपहर करीब 12 बजे की है। नगोई निवासी नेहा महेश्वरी घर पर थी। तभी पड़ोसी निखिल शराब पीने के लिए पैसे मांगते हुए जबरन घर में घुस गया। पैसे नहीं होने की बात पर उसने गाली-गलौज कर महिला से हाथ-मुक्कों से मारपीट की। इसके बाद फावड़े से दरवाजे में तोड़फोड़ कर उसे मारने के लिए दौड़ाया। जान बचाकर महिला वहां से भागी।

See also  डिप्टी CM अरुण साव की सुरक्षा में बड़ी चूक

सूचना पर आरक्षक मनीराम साहू और चालक पालेश्वर नायक डायल 112 वाहन से पहुंचे। समझाइश के दौरान आरोपित कुल्हाड़ी लेकर आया और पुलिस वाहन पर हमला कर दिया। उसने पुलिसकर्मियों को भी मारने के लिए दौड़ाया। आरक्षक की रिपोर्ट पर शासकीय कार्य में बाधा, धमकी और हमला समेत विभिन्न धाराओं में अपराध दर्ज किया गया है। महिला की शिकायत पर मारपीट, धमकी और तोड़फोड़ का अलग मामला दर्ज हुआ है।

Related Articles

Leave a Reply