छत्तीसगढ़

कवर्धा में गांजा तस्करी पर अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई, 15 करोड़ के गांजा के साथ स्मगलर गिरफ्तार

कवर्धा

चिल्फी थाना क्षेत्र छत्तीसगढ़ मध्यप्रदेश सीमा होने के कारण यहां से आने जाने वाली हर गाड़ियों की जांच की जाती है. रोज की तरह गुरुवार को भी पुलिस टीम बैरिकेडिंग लगाकर गाड़ियों की जांच कर रही थी. इसी दौरान टाटा 1102 ट्रक आकर रुकी. गाड़ी आंध्रप्रदेश की थी. गाड़ी का नंबर AP31TD3618 था. गाड़ी के ड्राइवर से पूछताछ करने पर उसने चावल ओडिशा से आगरा ले जाना बताया. पुलिस ने गाड़ी में रखे माल की तलाशी ली तो चावल की बोरियो के बीच गांजा के बड़े बड़े पैकेट रखे थे. जिसके बाद पुलिस ने गाड़ी सहित ड्राइवर और उसके साथ मौजूद एक व्यक्ति को अपनी हिरासत में ले लिया. उसका मोबाइल भी जब्त किया गया.

See also  राहुल गांधी पहुंचे रायपुर, कांग्रेस नेताओं को देंगे ट्रेनिंग, सत्र को करेंगे संबोधित

गाड़ी की तलाशी जब पुलिस जवानों ने की तो उनके भी होश उड़ गए. पहली बार कवर्धा में इतनी बड़ी मात्रा में गांजा की खेप मिली थी. गाड़ी में लगभग 10 क्विंटल 50 किलो गांजा रखा हुआ था. राजस्थान के आरोपी, आंध्रा की गाड़ी, ओडिशा का गांजा: पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम अनिल चौधरी 30 साल बताया जो राजस्थान के भरतपुर जिले के सेवर गांव का रहने वाला था. उसके साथ मौजूद दूसरे आरोपी का नाम अतेंद्र सिंह 45 साल ग्राम सेवर जिला भरतपुर राजस्थान होना बताया. आरोपी ने बताया कि वो चावल की खेप ओडिशा से आगरा ले जा रहा था. उसे एक पता दिया गया, साथ ही कहा गया कि उस जगह पर गाड़ी छोड़ देना.

See also  जांजगीर-चांपा: स्कूल बसों पर बड़ा एक्शन: 89 वाहनों की जांच, 10 चालकों पर कार्रवाई

बेमेतरा में मिला 2 करोड़ का गांजा: गुरुवार को बेमेतरा पुलिस ने भी गांजा तस्करी के मामले में बड़ी कार्रवाई की. पुलिस ने 6 क्विंटल 28 किलो गांजा जब्त किया जिसकी मार्केट वेल्यू 2 करोड़ रुपये बताई जा रही है. 5 तस्कर भी गिरफ्तार किए गए हैं.

कवर्धा जिले के चिल्फी थाना क्षेत्र में टाटा 1102 में 1050 किलो गांजा पुलिस ने जब्त किया है. गांजा का मार्केट प्राइस 15 करोड़ से ज्यादा है. कवर्धा में इससे पहले इतनी बड़ी कार्रवाई नहीं हुई. गांजा परिवहन ओडिशा के बलांगीर जिले से आगर ले जाया जा रहा था. आरोपी ड्राइवर पहले भी तस्करी में लिप्त था. उसके मोबाइल से कई जानकारी मिली है. आगे बड़े गांजा तस्करों को पकड़ा जाएगा.- अभिषेक पल्लव, एसपी कवर्धा

See also  कपड़ा सुखाने के दौरान करंट की चपेट में आए दंपती : पत्नी को बचाने दौड़ा पति, दोनों की चली गई जान

Related Articles

Leave a Reply