छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को देवउठनी एकादशी की दी बधाई

रायपुर

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने प्रदेशवासियों को देवउठनी एकादशी और तुलसी विवाह की बधाई और शुभकामनाएं दी है। श्री बघेल ने अपने शुभकामना संदेश में कहा है कि देवउठनी एकादशी का दिन शुभ और मंगलकारी माना गया है। इसे देव उत्थान एकादशी और देव प्रबोधिनी एकादशी के नाम से भी जाना जाता है। हिन्दुओं में इस दिन से सारे मांगलिक कार्यों की शुरूआत की जाती है। छत्तीसगढ़ में देवउठनी एकादशी का पर्व बहुत उत्साह और उमंग से मनाया जाता है। एकादशी के पावन अवसर पर उन्होंने कामना की है कि एकादशी का त्यौहार सबके जीवन में सुख, समृद्धि और खुशहाली लेकर आए और सब के मंगल कार्य पूर्ण हों।

See also  इन बच्चों की पढ़ाई का पूरा खर्च उठाएगी साय सरकार, 3 जुलाई तक आवेदन आमंत्रित

Related Articles

Leave a Reply