Uncategorized

छत्तीसगढ़: संसदीय सचिव महिला विधायक के खाते से 49 हजार पार, सिविल लाइन थाने में FIR दर्ज

बिलासपुर

तखतपुर विधायक व संसदीय सचिव रश्मि सिंह के बैंक खाते से 49 हजार स्र्पये निकालकर फर्जीवाड़ा मामला सामने आया है। आरोपित ने दूसरा चेक बैंक में लगाया तो मामले की जानकारी विधायक को हुई। उन्होंने इसकी शिकायत सिविल लाइन थाने में की है। इस पर पुलिस जुर्म दर्ज कर आरोपित की तलाश शुरू कर दी है। विधायक रश्मि सिंह ने शिकायत करते हुए पुलिस को बताया कि दिल्ली स्थित बैंक में उनके नाम से फर्जी चेक देकर खाते से 49 हजार स्र्पये निकाल लिए गए हैं। विधायक ने बैंक में पहले ही लेनदेन की जानकारी देने के लिए बैंक प्रबंधन को सूचना दी थी। जालसाजों ने उनके बैंक खाते से स्र्पये निकालने के लिए दूसरा चेक बैंक में लगाया तो बैंक प्रबंधन की ओर से इनकी जानकारी दी गई। इस पर विधायक ने मामले की शिकायत सिविल लाइन थाने में की है। मामले में एक खाताधारक का नाम सामने आया है। पुलिस इस पर जुर्म दर्ज कर आरोपित की तलाश कर रही है। विधायक रश्मि सिंह के बैंक खाते का फर्जी चेक लगाकर पहले भी धोखाधड़ी की कोशिश की गई थी। इससे पहले ही विधायक ने अपने हस्ताक्षर बदल दिया था। साथ ही इसकी जानकारी बैंक में भी दी थी। उनके नाम पर चार लाख 51 हजार स्र्पये निकालने की कोशिश की गई। इसकी जानकारी बैंक प्रबंधन ने विधायक को दी। इस पर विधायक ने सिविल लाइन थाने में शिकायत की। इस पर पुलिस अब तक आरोपित को नहीं पकड़ पाई है।

See also  Polestar Casino: Fast‑Track Slots & Lightning‑Speed Play for the Modern Gamer

Related Articles

Leave a Reply