छत्तीसगढ़

शादी की लालच में खुद को जला बैठा: प्रॉपर्टी डीलर ने कहानी बनाकर, दोस्त पर लगाये थे झूठे आरोप

रायपुर

विधानसभा थाना इलाके में कुछ दिन पहले हुए एक कांड में नया खुलासा हुआ है। खबर आई थी कि एक प्रॉपटी डीलर को उसके ही दोस्त ने जिंदा जलाने की कोशिश की है। जांच के बाद मामला सामने आया है कि प्रॉपर्टी डीलर ने खुद पर पेट्रोल डालकर आग लगाई थी। मामला प्यार-मोहब्बत और फिर झगड़े का था। मगर प्रॉपर्टी डीलर ने अपने ही एक दोस्त को इस मामले में फंसा दिया, क्योंकि दोनों के बीच रुपयों के लेन-देन को लेकर झगड़ा चल रहा था। मामला नरदहा इलाके का है। मिली सूचना के मुताबिक, घायल अभिषेक राय से पुलिस ने पूछताछ की तो उसने बताया था कि उसके दोस्त तूफान वर्मा ने उस पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। राय ने दावा किया कि वो प्रॉपर्टी के काम से नरदहा गया था, उसने तूफान से कुछ रुपए लौटाने को कहा था जो उसने वक्त पर नहीं लौटाए। इसी बात पर उनका विवाद हो गया। इसी समय बदला लेने वो पेट्रोल लेकर आया और राय को जिंदा जलाने का प्रयास किया। इस घटना में राय 30 प्रतिशत जल चुका है।

See also  सरपंच द्वारा लगाए गए तार से गाय की मौत

Related Articles

Leave a Reply