रायगढ़

क्रिकेट खेलने आ रहे दो युवकों को ट्रेलर ने कुचला, मौके पर दोनों की मौत

रायगढ़

कोतरा रोड थाना क्षेत्र के कुरमापली नेशनल हाईवे में हादसे का सफर थमने का नाम नहीं ले रहा है। आज फिर अनियंत्रित रफ्तार से फर्राटा भर रहे टेलर ने बाइक सवार दो युवकों को मौत की नींद सुला दी। मौके पर ही दोनों युवकों की मौत हो गई है। कोतरा रोड पुलिस मौके पर पहुंच चुकी है। मिली जानकारी के अनुसार बाइक सवार मृतक कुर्मा पाली में आयोजित आज फाइनल मैच खेलने के लिए आ रहे थे तभी दोनों हादसे का शिकार हो गए। घटना के शिकार हुए युवकों का नाम किशन सिदार और विमल यादव बताया जा रहा है जो सारडामाल के रहने वाले हैं। दोनों की उम्र लगभग 27 से 28 वर्ष बताई जा रही है।

See also  कांकेर शहीद जवान को गार्ड ऑफ ऑनर, बस्तर आईजी ने नक्सलियों को दी बड़ी चेतावनी

Related Articles

Leave a Reply