छत्तीसगढ़

नए साल का जश्न, होटलों में डीजे की धुन पर थिरकेंगे लोग और लजीज व्यंजनों का उठाएंगे लुत्फ

रायपुर

साल 2021 अब केवल सात दिन शेष रह गया है। नया साल, 2022 का स्वागत करने के लिए आम लोगों के साथ होटल, माल के साथ ही पूरा बाजार तैयार है। होटलों में लोग जहां डीजे की धुन पर थिरकने के साथ लजीज व्यंजनों का लुत्फ उठा सकेंगे, वहीं माल्स में भी खरीदारी पर आकर्षक आफर दिए जाएंगे और कार्यक्रम भी होंगे। होटल कारोबारियों से मिली जानकारी के अनुसार अभी भी कोरोना के खतरे को देखते हुए जिला प्रशासन से नए साल के कार्यक्रम के लिए कोई दिशा निर्देश भी नहीं मिला है। ऐसे में कारोबारियों द्वारा भी बाहर से कोई सेलिब्रिटी नहीं बुलाए जा रहे हैं, लेकिन नए साल के जश्न के लिए लोगों को लजीज व्यंजनों के साथ डीजे की धुन पर थिरकने का मौका मिलेगा। इसके साथ ही कुछ होटलों में म्यूजिक के साथ कैंडल नाइट डिनर की व्यवस्था रखी जा रही है। होटलों को नए साल के लिए बड़े ही आकर्षक ढंग से सजाया जाएगा। इसके साथ ही शनिवार 25 दिसंबर को क्रिसमस पर भी होटलों में कैंडल नाइट डिनर रखा गया है।

See also  झोरझोरा झरना के पहाड़ पर फांसी पर लटकी मिली 9वीं के छात्र की लाश

फास्टफूड में काम्बो आफर

फास्टफूड में भी लोगों को काम्बो का लाभ मिलेगा। इसके तहत विभिन्ना प्रकार के फास्टफूड का काम्बो तैयार किया जाता है और उपभोक्ताओं को इस काम्बो में उनके पसंदीदा सभी चीजें मिलती हैं। इसके साथ ही केक शाप में भी आफर की तैयारी की जा रही है।

कपड़ों में आफर

अभी कपड़े संस्थानों द्वारा जल्द से जल्द अपना स्टाक खाली करने के लिए ग्राहकों के लिए आकर्षक आफर भी दिया जा रहा है। इसे पसंद भी किया जा रहा है। साथ ही कार-बाइक कंपनियों द्वारा भी आफर चलाए जा रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply