छत्तीसगढ़

महिला शिक्षिकाओं के शौचालय में मोबाइल छिपाकर अश्लील वीडियो बनाने वाला प्रधान पाठक निलंबित

रायपुर। स्कूल में महिला शिक्षिकाओं के शौचालय में गुप्त रूप से मोबाइल फोन छिपाकर अश्लील वीडियो रिकॉर्डिंग करने के शर्मनाक मामले की खबर हमने प्रकाशित की थी, जिसपर शिक्षा विभाग ने संज्ञान लेते हुए बड़ी कार्रवाई की है। इस घिनौनी हरकत को अंजाम देने वाले प्रभारी प्रधान पाठक और संकुल समन्वयक भूपेंद्र कुमार साहू को निलंबित कर दिया गया है। इस संबंध में संभागीय संयुक्त संचालक ने आदेश जारी किया है। यह पूरा मामला रायपुर के तिल्दा के समीपस्थ ग्राम बिलाड़ी के मिडिल स्कूल का है।

See also  खल्लारी मंदिर में रोप-वे का केबल टूटा, ट्रॉली में सवार 6 श्रद्धालु हुए घायल, मौके पर मचा हड़कंप

घटना का खुलासा तब हुआ जब महिला शिक्षिकाओं ने वॉशरूम में एक चालू हालत में रिकॉर्डिंग करता हुआ मोबाइल फोन देखा। मोबाइल की स्क्रीन पर चल रही वीडियो रिकॉर्डिंग देख शिक्षिकाएं हैरान रह गईं। उन्होंने तुरंत इस बात की सूचना अपने पतियों और स्कूल स्टाफ को दी, जिसके बाद तिल्दा-नेवरा थाने में जाकर आरोपी शिक्षक के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई गई।

See also  छत्तीसगढ़ में भीषण हादसा; अनियंत्रित होकर पलटी पिकअप, 2 की मौत, 18 गंभीर

शिकायत के आधार पर आरोपी भूपेंद्र कुमार साहू के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। पुलिस ने मोबाइल को जब्त कर आईटी एक्ट सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया। घटना के सामने आने के बाद संभागीय संयुक्त संचालक राकेश कुमार पाण्डेय ने आरोपी शिक्षक को निलंबित करने का आदेश जारी कर दिया।

See also  भ्रष्टाचार पर पर्दा? फिर से एक बार हैंडपंप मरम्मत के नाम पर 47 हजार का खेल उजागर

Related Articles

Leave a Reply